कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

*एक माह के प्रशिक्षण के बाद 100 से अधिक युवतियों ने दिखाई मेहंदी कला में प्रतिभा*

*पटना। बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में पिछले एक माह से मेहंदी कला का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 100 से अधिक युवतियों के बीच आज मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और मेहंदी डिजाइन की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।*

*प्रतियोगिता का संचालन एवं प्रतिभागियों का मार्गदर्शन प्रशिक्षिका मिनी की देखरेख में किया गया। प्रतिभागियों ने आकर्षक, पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। जाएंगे।*

*बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं और विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को हुनर के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी प्रदान करते हैं।*

*महामंत्री मुकेश जैन ने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से युवतियों को व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण देने का प्रयास सराहनीय है। मेहंदी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां प्रतिभागियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर भी देती हैं।*

*डॉ. गीता जैन ने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि बेटियों और महिलाओं के हुनर को उनकी आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाना है। ” प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार क्रमशः खुशी कश्यप, खुशी शर्मा एवं निक्की कुमारी  तथा सांत्वना पुरस्कार भारती, अंजली तथा प्राची कुमारी ने प्राप्त किया। सभी पुरस्कार इनरव्हील क्लब पाटलिपुत्र की अध्यक्ष अपर्णा भारती द्वारा दिये गए।*

0 Response to "कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article