सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग : 27 को फाइनल ट्रायल, 10 वेन्यू के  चयनित खिलाड़ी होंगे शामिल।

सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग : 27 को फाइनल ट्रायल, 10 वेन्यू के चयनित खिलाड़ी होंगे शामिल।

पटना-सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग का फाइनल चयन ट्रायल 27 सितंबर को नोएडा के सेक्टर-155-56 ए स्थित चेतन शर्मा क्रिकेट ग्राउंड में होगा इसमें देश के 10 राज्यों के वेन्यू से चयनित 400 फाइनलिस्ट हिस्सा लेंगे। ट्रायल के आधार पर लीग की आठ टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

फाइनल चयन ट्रायल में मुख्य चयनकर्ता के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा, अशोक मल्होत्रा और मदन लाल मौजूद रहेंगे। चयनित टीमें 21 से 28 अक्टूबर तक राजस्थान के उदयपुर में आयोजित होने वाले इस लीग में हिस्सा लेंगी।

 कन्वेनर गणेश दत्त ने बताया कि पटना में 2 और 3 सितंबर को आयोजित ट्रायल से चयनित 40 खिलाड़ी भी फाइनल ट्रायल में शामिल होंगे। पटना ट्रायल में प्रेम बल्लभ सहाय, राकेश सिन्हा, मनोज यादव, नीतीश कुमार और आशुतोष कुमार चयनकर्ता रहे ट्रायल के संयोजक सह चयनकर्ता रूपक कुमार थे।
पटना ट्रायल से चयनित खिलाड़ी:
दीपमूर्ति सुमन, शिव शक्ति कुमार, सुमन राज, आशुतोष के. सिंह, एमडी यासिर खान, उमंग सिंह, कृष राज, ओम प्रकाश, रौनक श्रीवास्तव, वत्सल सिंह, सक्षम, तन्मय सिन्हा, सार्थक कुमार, युवराज अनिकेत, अतुल प्रकाश, ऋषि प्रसार, आर्यन बरनाला, पंकज कुमार, पार्थ, नीरज कुमार, राजन कुमार, ऋषभ पांडेय, रवि जायसवाल, अननय के. सिंह, नंदकिशोर कुमार, अमित कुमार, राम कुमार झा, अमजद अली, दिलीप पटेल, मोनू कुमार, आशीष रंजन श्रीवास्तव, हेमंत हिमांशु, हामिद जावेद, रौशन कुमार, अनमोल कुमार, आलोक कुमार यादव, विकास कुमार, दिव्यांशु राज, पंकज कुमार और सरमन कुमार।

0 Response to "सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग : 27 को फाइनल ट्रायल, 10 वेन्यू के चयनित खिलाड़ी होंगे शामिल।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article