कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान –2026’ का शुभारंभ

कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान –2026’ का शुभारंभ

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में दिनांक 17 सितंबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान –2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक सतत् प्रक्रिया है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक आचरण एवं कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छ कार्य वातावरण के निर्माण में सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहते हुए अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि स्वच्छता का संदेश व्यापक रूप से समाज तक पहुँच सके। उन्होंने सभी से ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान –2026’ की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ भारत और विकसित भारत के लक्ष्य में सार्थक योगदान दिया जा सकता है।    
इस अवसर पर संस्थान के प्रभागाध्यक्षों डॉ. आशुतोष उपाध्याय, डॉ. कमल शर्मा, डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. उज्ज्वल कुमार ने स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. अभिषेक कुमार दुबे, अध्यक्ष, स्वच्छता समिति ने 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान संस्थान एवं अधीनस्थ केन्द्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

0 Response to "कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान –2026’ का शुभारंभ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article