शाह अजीमाबाद ट्रस्ट के 12वें वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला ‘अजीमाबाद रत्न’ सम्मान

शाह अजीमाबाद ट्रस्ट के 12वें वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला ‘अजीमाबाद रत्न’ सम्मान

सेवा हमारी संस्कृति रही है, इसे आगे बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी : मंत्री
शाह अजीमाबाद ट्रस्ट के 12वें वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला ‘अजीमाबाद रत्न’ सम्मान
पटना, 26 सितंबर। शाह अजीमाबाद वेलफेयर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, पटना सिटी द्वारा शनिवार को रेड वैल्वेट होटल, नियर इनकम टैक्स गोलंबर, पटना में 12वें वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों को ‘अजीमाबाद रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री अरुण शंकर प्रसाद प्रसाद ने कहा, “सेवा हमारी संस्कृति रही है। आज के समय में यह भावना कुछ हद तक लुप्त होती दिखाई दे रही है। समाज यदि जागरूक होकर सेवा की इस भावना को आगे बढ़ाए, तो हम सभी एक-दूसरे के सहयोग से समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।”
उन्होंने कहा कि जनसेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं एवं सेवा अभियान चलाए जा रहे हैं। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता और सामूहिक प्रयास से ही समग्र विकास संभव है।
संस्था समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कार्य : इरशाद अली आजाद
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन इरशाद अली आजाद ने कहा कि शाह अजीमाबाद वेलफेयर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज को जोड़ने और जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। उन्होंने संस्था को हरसंभव सहयोग देने की बात कही।
स्वागताध्यक्ष डॉ. बिमल कारक ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सरकार से ट्रस्ट को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की मांग की।
सम्मानित अतिथि श्रीमती रीता रस्तोगी ने महिलाओं के उत्थान एवं आत्मनिर्भरता के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं संरक्षक अवधेश कुमार सिन्हा ने संस्था को गंगा-जमुनी संस्कृति की मिसाल बताते हुए सरकार और समाज से ऐसी संस्थाओं को सहयोग देने की अपील की।
इन लोगों को मिला ‘अजीमाबाद रत्न’ सम्मान
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए निम्न लोगों को सम्मानित किया गया—
चिकित्सा रत्न:
डॉ. प्रदीप कारक, डॉ. अभिषेक बासुकी, डॉ. गीता शर्मा एवं डॉ. नीरज कुमार निराला।
शिक्षा रत्न:
डॉ. मनोज कुमार, प्रॉक्टर, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय; डॉ. नीलोफर, डॉ. रब्बान अली एवं डॉ. अकबर अली।
समाजसेवी रत्न:
शशि शेखर रस्तोगी एवं आनंद त्रिपाठी।
खेल रत्न:
सैयद यूसुफ एवं मो. अब्दुल्लाह।
उर्दू अदब रत्न:
जनाब अशरफ फरीद, चीफ एडिटर, कौमी तंजीम एवं डॉ. अनवारुल हुदा।
हिंदी साहित्य रत्न:
राकेश परिदर्शी।
महिला उद्यमी रत्न:
सना रहमानी।
उद्यमी रत्न:
विद्या नंद सिंह, मो. नौशाद, आलोक सौन्दिक, संदीप रथ, रूपेश कुमार एवं सुमन मांझी।
अधिवक्ता रत्न:
शोबिया मुश्ताक एवं यासिर अशरफ।
प्रशासनिक रत्न:
श्री शैलेश कुमार, विशेष सचिव, स्वास्थ्य विभाग।
पत्रकारिता रत्न:
मंजर सुलेमान एवं सुबोध नंदन कुमार।
महिलाओं और विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र
समारोह में 25 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण तथा 21 छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही अजीमाबाद टूर्नामेंट के विजेता एवं उपविजेता टीम को कप तथा खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाह अजीम की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीपिका कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। माननीय मंत्री का स्वागत मेहरून निशा एवं मो. अनवर ने किया।
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सचिव मो. युनुस ने किया, जबकि मो. नौशाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
समारोह को सफल बनाने में मो. सादिक, मो. अफरीदी, मो. नौशाद, मो. फिरोज, परवीन आरा, उज्मा परवीन, नीलिमा सिन्हा, मेहरून निशा, रूही परवीन, रुखसार परवीन, कुशैल, मो. इरफान, मो. राजू सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, चिकित्सक, अधिवक्ता, साहित्यकार, खिलाड़ी, पत्रकार एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "शाह अजीमाबाद ट्रस्ट के 12वें वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला ‘अजीमाबाद रत्न’ सम्मान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article