पटना में पीडीएस डीलरों का महाधरना, मांगों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन,समर्थन में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पहुंचे धरना स्थल पर।
.
पटना - 24 अगस्त - राजधानी पटना के गर्दनीबाग में सोमवार को पीडीएस डीलरों का महाधरना फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री दयानंद प्रसाद एवं अंबिका यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। बड़ी संख्या प्रदेश के सभी जिलों से डीलर पहुंचे और संबोधित करते हुए डीलर अपनी लंबित मांग मानदेय, अनुकंपा में उम्र सीमा की बाध्यता समाप्त करने की मांगों को लेकर जुटे और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लंबित मार्जिन मनी, कमीशन भुगतान समेत डीलरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
महाधरने में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीडीएस डीलरों की मांगों का समर्थन करते हुए उनकी समस्याओं को जायज बताया। उन्होंने डीलरों की मांगों को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
गर्दनीबाग में डीलरों की भारी भीड़ और जोरदार नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। वही एसोसिएशन के प्रवक्ता शशि कांत ने कहा कि लंबे समय से डीलरों की समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण अब आंदोलन को और मजबूती दी जाएगी। नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने भी डीलरों की एकजुटता को आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत बताया। आंदोलन के दौरान वरिष्ठ नेता घनश्याम प्रसाद , दशरथ पासवान, शशि कांत, रणजीत कुमार, पश्चिमी चंपारण मिथलेश प्रसाद , समस्तीपुर से वीरेंद्र सिंह, फैयाज आलम नवादा से नवीन कुमार, गया से महेंद्र सिंह , विजय यादव, विगन शर्मा , जहानाबाद से अरविंद शर्मा सहित बिहार के तमाम जिले से आए पीडीएस डीलर के नेताओं ने संबोधित किया।
0 Response to "पटना में पीडीएस डीलरों का महाधरना, मांगों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन,समर्थन में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पहुंचे धरना स्थल पर। "
एक टिप्पणी भेजें