पद्मश्री पंडित सियाराम तिवारी जी की 28वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में नाद -विस्तार समिति और लेट्स इंस्पायर बिहार के द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पद्मश्री पंडित सियाराम तिवारी जी की 28वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में नाद -विस्तार समिति और लेट्स इंस्पायर बिहार के द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पद्मश्री पंडित सियाराम तिवारी जी की 28वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में नाद-विस्तार समिति और लेट्स इंस्पायर बिहार गार्गी अध्याय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार दिनांक 23/8/26 को 14वीं ध्रुपद संध्या का आयोजन बड़ी ही सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनिल सुलभ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कुमार अरुणोदय, डॉ. किशोर सिन्हा, श्रीमती पूनम चौधरी, श्रीमती अमरावती सिंह, श्रीमती भावना शर्मा तथा अन्य गणमान्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ. अनिल सुलभ जी ने सभागार में उपस्थित सभी कलाकारों और संगीत प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हमारे बिहार की धरती सींचती जाती है। साथ ही सांस्कृतिक और सांगीतिक विरासत जीवंत रहती है। 
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना डॉ. रमा दास जी को पंडित सियाराम तिवारी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड वर्ष 2026 से सम्मानित किया गया। दरभंगा घराने के युवा गायक एवं प्रशिक्षु कुमार वंश प्रभात के ध्रुपद गायन से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। राग मियां मल्हार में ध्रुपद, धम्मार तथा सूलताल सुनाकर उन्होंने सभागार को गुंजायमान कर दिया। उनके साथ पखावज पर संगत किया गया घराने के सुप्रसिद्ध पखावज वादक श्री गौरव शंकर उपाध्याय ने। उन्होंने वंश प्रभात के ध्रुपद गायन में पखावज के अपने बाज से चार चांद लगा दिए। दूसरी प्रस्तुति हुई सरोद वादन की जिसे प्रस्तुत किया सुप्रसिद्ध सरोद वादिका डॉ. प्रो. रीता दास जी ने राग रागेश्वरी में आलाप, जोड़, मसीतखानी गत और द्रुत गत, झाला तथा मेघ राग में गत सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। अंत में पहाड़ी धुन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ तबले पर संगति की श्री सुरजीत मुखर्जी ने जो कोलकाता के सुप्रसिद्ध तबला वादक हैं। सभा की तीसरी प्रस्तुति हुई गया तथा बनारस घराने के सुप्रसिद्ध गायक पंडित राजेन्द्र सिजवार जी की। कजरा कारे-कारे लगे अति प्यारे राग मेघ में मध्य लय एकताल की बंदिश से आरंभ किया। उसके बाद आयो गर्जत बदरवा द्रुत तीन ताल में सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। राग मियां मल्हार में मध्यलय तीन ताल की बंदिश सुनाकर माहौल सजा दिया। तत्पश्चात मिश्र खमाज में ठुमरी और दादरा सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। मंच का संचालन नम्रता कुमारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन समिति की सचिव श्रीमती आशा पाठक ने किया।

0 Response to "पद्मश्री पंडित सियाराम तिवारी जी की 28वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में नाद -विस्तार समिति और लेट्स इंस्पायर बिहार के द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article