बिहार शिक्षा सेवा के नवनियुक्त अधिकारियों के बीच शिक्षा मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र
जनसेवा को लक्ष्य बनाने की श्री तिवारी ने दी नसीहत
पटना। बिहार शिक्षा सेवा के 48 नवनियुक्त अधिकारियों को माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। गुरुवार को स्थानीय बापू सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री की मौजूदगी में श्री तिवारी ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाने की नसीहत दी।
माननीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षित और सक्षम समाज के निर्माण में शिक्षा विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में योगदान देना चाहिए।
सभी अधिकारी बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित हुए हैं।
0 Response to "बिहार शिक्षा सेवा के नवनियुक्त अधिकारियों के बीच शिक्षा मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र "
एक टिप्पणी भेजें