70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में बिहार निबंधन सेवा के सफल अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने के उपरांत बिहार निबंधन सेवा के लिए चयनित नवनियुक्त संयुक्त अवर निबंधक / अवर निबंधक को आज पटना स्थित बापू सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित समारोह में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के माननीय मंत्री श्री मदन सहनी एवं विभागीय सचिव श्री नवीन कुमार द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
नियुक्ति पत्र का वितरण कुल 9 अभ्यर्थियों क्रमशः श्री आशीष रंजन, सुश्री भावना, श्री मनोरंजन कुमार, श्री सोमेश कुमार, श्री सुमित सौरव, श्री फरीन राणा, सुश्री नम्रता, सुश्री सौम्या सक्सेना, सुश्री सोनिया पांडे, सुश्री सौम्या एवं श्री अमित कुमार को किया गया।
इस अवसर पर विभागीय मंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनसे अपेक्षा की गई कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
0 Response to "70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में बिहार निबंधन सेवा के सफल अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र"
एक टिप्पणी भेजें