डॉक्टर्स डे पर पारस हेल्थ ने चिकित्सकों का किया सम्मान
पटना। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ, पटना में सभी चिकित्सकों के सम्मान में "ग्रैटिट्यूड वीक" के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना और उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पारस हेल्थ परिवार ने अपने नए *ज़ोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह* का भी औपचारिक स्वागत एवं परिचय कराया। इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों, नर्सिंग टीम तथा अन्य कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर पारस हेल्थ के *ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री विनीत अग्रवाल* ने अपने संदेश में कहा, "डॉक्टर केवल मरीजों का उपचार नहीं करते, बल्कि उन्हें आशा, विश्वास और नया जीवन भी प्रदान करते हैं। पारस हेल्थ में हमारे डॉक्टरों की विशेषज्ञता, समर्पण और मानवीय संवेदनाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। हमें विश्वास है कि डॉ. दीपक सिंह के नेतृत्व में हमारी टीम और अधिक सशक्त होगी तथा मरीजों को विश्वस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के अपने मिशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।"
कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। पारस हेल्थ ने पुनः अपने संकल्प को दोहराया कि वह मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली, सुरक्षित और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
कार्यक्रम में डायरेक्टर जेनेरल सर्जरी डॉ. एए हई, डॉ. प्रकाश सिंहा, डॉ. कुमार अभिषेक, डॉ. अम्बुज कुमार, डॉ. निरज झा, डॉ. वीर अभिमन्यू पंडित, डॉ. कुमारी अर्चना, डॉ. विवेक रंजन, डॉ. रश्मि प्रसाद, डॉ. शेखर केसरी, डॉ. चंदन किशोर, डॉ. बिनीता सिंहा, डॉ. नाज़िया निगार, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. शशि कुमार, डॉ. जावेद अनवर, डॉ. वेद प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
*पारस हेल्थ के बारे में*
पारस हेल्थ पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।
0 Response to "डॉक्टर्स डे पर पारस हेल्थ ने चिकित्सकों का किया सम्मान"
एक टिप्पणी भेजें