राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद के जल्द से जल्द सेहतमंद और स्वस्थ होने की नेताओं और पत्रकार मित्रों के साथ जानने वालों ने दुआ और प्रार्थना की है
पटना 7 जुलाई 2026
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद का पिछले दिनों सडक दुर्घटना में दाहिने पैर में काफी गंभीर चोट आया था। डॉक्टर ने पूर्ण रूप से उन्हें आराम की सलाह दी है ,और बेड रेस्ट के लिए कहा है। जैसे ही एजाज अहमद के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना शुभेच्छुओं और जानने वालों को मिली पार्टी के नेताओं के अन्य पार्टी के नेताओं के साथ पत्रकार और अन्य मित्र लोग उनसे आवास पर मिलकर और टेलीफोन से समाचार साझा कर रहें हैं और जल्द से जल्द सेहतमंद और स्वस्थ होने की लोग दुआ और प्रार्थना कर रहे हैं।
इसी क्रम में उनसे मिलने वालों में विधान पार्षद कारी मो शोहैब, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनवर आलम, फुलवारी शरीफ नगर परिषद के उपाध्यक्ष के पति मो फारूक आजम उर्फ ललन, प्रदेश राजद के नेता उपेंद्र चंद्रवंशी, जेम्स कुमार यादव, मो शहजाद, शैलेश कुमार यादव, मो आसिफ, इंजीनियर शाहनवाज अहमद, सलाउद्दीन मंसूरी, मो आसिफ उर्फ लड्डू, छोटे खान, मो शाहनवाज आलम सोनू, पत्रकार मो कैफ़ सहित अन्य गणमान्य लोग मिलकर हौसला अफजाई किया। जबकि टेलीफोन से समाचार लेने वालों में सांसद श्री सुधाकर सिंह, विधान पार्षद सैयद फैसल अली, कार्तिक सिंह, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता पूर्व विधायक श्री शक्ति सिंह यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुबोध मेहता, पूर्व विधायक श्री रामाशीष यादव, श्री आजाद गांधी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार सहनी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, प्रदेश प्रवक्ता आरजू खान , प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार, इंजीनियर अशोक यादव, बल्ली यादव, राजेश पाल, संजय यादव सहित बहुत सारे पत्रकार मित्र एवं पारिवारिक सदस्यों ने भी हिम्मत और हौसला दी इसके लिए सभी का शुक्रिया अदा की है और कहा कि परिवार की तरह लोगों ने मेरे साथ जो हमदर्दी का इजहार किया है उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।
0 Response to "राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद के जल्द से जल्द सेहतमंद और स्वस्थ होने की नेताओं और पत्रकार मित्रों के साथ जानने वालों ने दुआ और प्रार्थना की है "
एक टिप्पणी भेजें