जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ए.एन. कॉलेज स्थित मतगणना केन्द्र का लिया जायजा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ए.एन. कॉलेज स्थित मतगणना केन्द्र का लिया जायजा

पटना, मंगलवार, दिनांक 28.07.2026ः बाँकीपुर विधान सभा उप चुनाव के लिये ए.एन. कॉलेज में बनाये गये मतगणना केन्द्र का जायजा जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने लिया। उन्होंने कहा कि सारी तैयारी बारिश के मौसम को देखते हुये की जाये। ई.वी.एम. प्राप्त करने का स्थान, मतगणना स्थल आदि का निरीक्षण करते हुये उन्होंने कहा कि सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर लगे सी.सी.टी.वी. चौबीसों घंटे चालू रहें एवं उसकी नियमित मॉनिटरिंग होती रहनी चाहिये। स्ट्रॉग रूम की त्रि-स्तरीय सुरक्षा रहेगी। जेनेरेटर से अनवरत विद्युत आपूर्ति भी सुनिश्चित करने को कहा गया। ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट. रिसेप्शन टेबुल की व्यवस्था इस प्रकार से रहे कि मतदान कर्मियों को इसे जमा करने में अधिक-से-अधिक सहूलियत रहे। यातायात प्लान भी इस प्रकार से तैयार रखने को कहा गया जिससे कि मतदान कर्मियों के साथ-साथ आम जन को भी किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना न पड़े। मतगणना केन्द्र निरीक्षण करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिये।

0 Response to "जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ए.एन. कॉलेज स्थित मतगणना केन्द्र का लिया जायजा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article