बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता को मिल रहे व्यापक समर्थन से भाजपा बेचैनी और बौखलाहट में अनर्गल प्रलाप कर रही है : एजाज अहमद

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता को मिल रहे व्यापक समर्थन से भाजपा बेचैनी और बौखलाहट में अनर्गल प्रलाप कर रही है : एजाज अहमद

पटना 17 जुलाई 2026 

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी श्रीमती रेखा गुप्ता को मिल रहे व्यापक समर्थन से भाजपा और एनडीए के नेता बेचैनी और बौखलाहट में अनर्गल पर प्रलाप कर रहे हैं है। जहां 40 वर्षों से एक ही परिवार और पार्टी ने बांकीपुर का प्रतिनिधित्व किया  वहां विकास के कोई कार्य नहीं हुए हैं ,आज भी बांकीपुर विकास से कोसों दूर है। भारतीय जनता पार्टी की स्थिति यह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव क्षेत्र होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी एक बेहतर उम्मीदवार नहीं दे सकी और जिस तरह से इस क्षेत्र में दो-दो उम्मीदवार भाजपा ने दिया उससे भाजपा का अंतर्कलह भी खुल कर सामने आ गया। सबसे बड़ी बात यह है कि इस चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी पोल खुल गया और उन्होंने जो अपने पॉकेट से उम्मीदवार दिया था उसे पार्टी ने पूरी तरह से रिजेक्ट करके स्पष्ट संदेश दे दिया कि वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवश्य लेकिन उनके मर्जी के मुताबिक उनके क्षेत्र में भी उम्मीदवार उनके अनुसार नहीं दिया जा सकता है।
 एजाज ने आगे कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी लालू प्रसाद जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों के साथ सामाजिक समीकरणों को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही  ये आधी आबादी का प्रतिनिधित्व को मजबूती प्रदान करने के दृष्टिगत ही महागठबंधन ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें हर वर्गों का समर्थन और विश्वास मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि बांकीपुर विधानसभा में भाजपा ने एक परिवार , पार्टी और एक समाज के माध्यम से जो राजनीति की है, उसके कारण सभी वर्गों के लोगों में बदलाव की बेचैनी है। इन्होंने कहा कि भाजपा के पास ना कोई विजन है और ना कोई मिशन। और जिस तरह से भाजपा ने बांकीपुर के चुनाव में जिस उम्मीदवार का चयन किया है उसके पास ना कोई सोच है ना विचार है और स्पष्ट रूप से भाजपा का सिर्फ प्रचार है यह दिख रहा है। और जो दूसरे उम्मीदवार हैं उनके प्रति लोगों का स्पष्ट विचार और सोच है कि यह पीआर एजेंसी चलाने वाले हैं और स्वयं को रणनीतिकार बताने वाले समाज और बांकीपुर  के लिए कोई सोच नहीं रखते हैं। इस उपचुनाव के बहाने पीके सिर्फ अपनी पीआर एजेंसी और पर्सनालिटी को डेवलप करना चाहते हैं।और  सच तो यह है कि उन्हें बांकीपुर की जमीनी हकीकत की समझ नहीं हैं।  इन सारी बातों से बांकीपुर की जनता यह मन बना चुकी है की रेखा गुप्ता ही स्थानीय और बांकीपुर के सर्वांगीण विकास को लेकर एक रोड मैप के साथ सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की धारा को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर जो राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी जी का विचार है उसके साथ बांकीपुर की जनता खड़ी है और इस चुनाव के बाद बिहार की राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।

0 Response to "बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता को मिल रहे व्यापक समर्थन से भाजपा बेचैनी और बौखलाहट में अनर्गल प्रलाप कर रही है : एजाज अहमद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article