दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में चौथी अंतर-विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता ‘एक्वाक्वेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन
दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में शनिवार, 18 जुलाई 2026 को विद्यालय परिसर में एक्वाक्वेस्ट 2026 – चौथी अंतर-विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता (2026–27) का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पटना के 20 से अधिक अग्रणी विद्यालयों के लगभग 180 प्रतिभाशाली छात्र-तैराकों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, सहनशक्ति, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन करने का सशक्त मंच प्रदान किया, साथ ही आपसी सौहार्द एवं खेल भावना को भी प्रोत्साहित किया।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ डॉ. राकेश अल्फ्रेड, प्रधानाचार्य, दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट तथा श्री मो. अशफाक इकबाल, डिप्टी हेड की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में आकर्षक उद्घाटन नृत्य, मधुर स्वागत गीत, मुख्य अतिथि का प्रेरणादायी संबोधन तथा खिलाड़ियों द्वारा खेल शपथ का वाचन आयोजित किया गया, जिसमें अनुशासन, ईमानदारी एवं निष्पक्ष खेल भावना के मूल्यों को दोहराया गया। एक्वाक्वेस्ट 2026 का औपचारिक उद्घाटन करते हुए श्री सिंह ने विद्यार्थियों में खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य एवं फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट के प्रयासों की सराहना की।
दिनभर चली विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट कौशल, दृढ़ संकल्प एवं अद्भुत धैर्य का प्रदर्शन किया। रोमांचक एवं कड़े मुकाबलों ने इस प्रतियोगिता को युवा प्रतिभा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के एक यादगार उत्सव में परिवर्तित कर दिया।
एक्वाक्वेस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स कार्यक्रम का समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री राजकिशोर सिंह, एस.डी.पी.ओ. पटना सिटी द्वारा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों एवं तैराकों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
समग्र चैंपियनशिप ट्रॉफियाँ निम्नानुसार प्रदान की गईं—
चैंपियन: लिटेरा वैली स्कूल
उपविजेता: डीपीएस पटना ईस्ट
इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. राकेश अल्फ्रेड, प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास एवं टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहभागी विद्यालयों, अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग के प्रति हार्दिक आभार भी व्यक्त किया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट ने एक्वाक्वेस्ट 2026 के सफल आयोजन के माध्यम से खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार पुनः सिद्ध किया। यह प्रतियोगिता प्रतिभा, दृढ़ संकल्प एवं सच्ची खेल भावना का उत्सव बनी, जिसने शहर के विभिन्न विद्यालयों के युवा खिलाड़ियों को एक मंच पर लाकर मित्रता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता की भावना को सुदृढ़ किया तथा विद्यार्थियों को खेल और जीवन—दोनों क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
0 Response to "दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में चौथी अंतर-विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता ‘एक्वाक्वेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें