अति पिछड़ा समाज लालू प्रसाद और तेजस्वी जी के नेतृत्व पर विश्वास करके मजबूती के साथ राजद के साथ खड़ा है; सम्राट चौधरी जी सच्चाई स्वीकार करें आरक्षण को कमजोर करने में भाजपा की भूमिका है : एजाज अहमद
पटना 22 जनवरी 2026
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी लालू और तेजस्वी फोबिया में अनर्गल पर प्रलाप कर रहे हैं, और जिस तरह की भाषा और जिस तरह की बातें कह रहे हैं ऐसा लगता है कि भाजपा के द्वारा ही लालू प्रसाद जी, राबड़ी देवी जी और तेजस्वी प्रसाद यादव जी को जो सुरक्षा दिये गए हैं ।
इन्होंने कहा कि लालू जी और उनके परिवार को जो सुरक्षा मुहैया है वह उनके पूर्व मुख्यमंत्री के कारण पद की गरिमा के अनुसार नियमानुकूल बिहार सरकार के द्वारा तय किए गए सुरक्षा मानक के अनुसार ही सुरक्षा दिए गए हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि सम्राट चौधरी जी सारी बातों को जानते हुए भी ऐसी बातें कहते हैं जैसे लगता है कि भाजपा ने ही लालू जी और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया है।
एजाज ने आगे कहा कि लालू प्रसाद जी ने मुख्यमंत्री रहते हुए अति पिछड़ा समाज को हक और अधिकार के साथ उनके आरक्षण को बढ़ाने का काम किया 12% से और 14% आरक्षण किया। साथ ही एक मुश्त दर्जन भर अति पिछड़ा समाज से विधान पार्षद बनाने का काम किया। अति पिछड़ा समाज से केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद जी को बनाया। श्रीमती राबड़ी देवी की कार्यकाल में अति पिछड़ा समाज के आरक्षण की सीमा को 14% से बढ़ाकर 18% किया गया। और तेजस्वी जी ने महागठबंधन सरकार के रहते हुए आरक्षण की सीमा को 18% से बढ़ाकर 25% किया, लेकिन नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने जो आरक्षण सीमा अति पिछड़ा समाज के लिए 25% किया गया उसे केंद्र सरकार की अति पिछड़ा समाज के प्रति उपेक्षा वाली नीति के कारण अति पिछड़ा समाज को 7% आरक्षण के लाभ से वंचित किया जा रहा है। इतना ही नहीं जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के मुख्यमंत्री रहते हुए जनसंघ और आरएसएस के लोगों ने किस-किस तरह की अपमानजनक भाषा उनके लिए इस्तेमाल की यह सभी लोगों ने देखा और सुना है। आज भी भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा समाज को राजनीति में सम्मान देने के प्रति गंभीर नहीं है। कहीं ना कहीं जनता दल यू और भारतीय जनता पार्टी में इस बात की होड़ लगी है की अति पिछड़ा समाज किसके साथ रहता है लेकिन अति पिछड़ा समाज के लोग इस बात को समझ चुके हैं की हकीकत में राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद जी और तेजस्वी प्रसाद यादव ही अति पिछड़ा समाज को हर स्तर पर हक अधिकार के साथ-साथ उनके सम्मान का ख्याल रखना है राष्ट्रीय जनता दल ने अपने संगठन में अति पिछड़ा समाज के लिए आरक्षण की व्यवस्था की है। अति पिछड़ा समाज का समर्थन और विश्वास तेजस्वी जी के प्रति है। भारतीय जनता पार्टी और सम्राट चौधरी जी की बेचैनी इसी बात के लिए है की अति पिछड़ा समाज भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जान और पहचान चुका है और उनके साथ कभी नहीं जाएगा।
0 Response to "अति पिछड़ा समाज लालू प्रसाद और तेजस्वी जी के नेतृत्व पर विश्वास करके मजबूती के साथ राजद के साथ खड़ा है; सम्राट चौधरी जी सच्चाई स्वीकार करें आरक्षण को कमजोर करने में भाजपा की भूमिका है : एजाज अहमद"
एक टिप्पणी भेजें