BCA महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : टीम बी ने टीम ए को 5 विकेट से हराया, अक्षरा गुप्ता की 164 रनों की पारी पर भारी पड़ी स्वीटी और दीपा की बल्लेबाजी

BCA महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : टीम बी ने टीम ए को 5 विकेट से हराया, अक्षरा गुप्ता की 164 रनों की पारी पर भारी पड़ी स्वीटी और दीपा की बल्लेबाजी

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के तत्वावधान में आयोजित BCA महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में BCA विमेंस अंडर-19 टीम बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए BCA विमेंस अंडर-19 टीम ए को 5 विकेट से पराजित किया। सैंडीश कंपाउंड , भागलपुर में खेले गए मुकाबले में टीम ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में 250 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम बी ने 34.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी BCA विमेंस अंडर-19 टीम ए के लिए कप्तान और विकेटकीपर अक्षरा गुप्ता ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में 164 रनों की प्रभावी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 27 चौके और 6 छक्के लगाए। नीतू ने 17 रन बनाया। टीम ए ने निर्धारित 28 ओवर में 250 रन बनाए। 
BCA विमेंस अंडर-19 टीम बी की गेंदबाजी में शांध्या कुमारी ने 5 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। तेज़स्वनी, कहकक्षा और शाक्षी सिंह को 2-2 विकेट तथा अनु को 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी BCA विमेंस अंडर-19 टीम बी के लिए स्वीटी कुमारी ने नाबाद 75 रन की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने 61 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान और विकेटकीपर दीपा ने 41 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि नेहा ने 33 रन और तेजसवनी 22 रन बनाया।

BCA विमेंस अंडर-19 टीम ए की ओर से गेंदबाजी में मुखरा ने 8 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। प्राची, लक्की और संजना को 1-1 विकेट मिला।

इस मुकाबले में BCA विमेंस अंडर-19 टीम बी ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। 

0 Response to "BCA महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : टीम बी ने टीम ए को 5 विकेट से हराया, अक्षरा गुप्ता की 164 रनों की पारी पर भारी पड़ी स्वीटी और दीपा की बल्लेबाजी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article