हैदराबाद में संपन्न हुआ PSACWA का 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन, देशभर के 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया भाग ------------ शमायल अहमद
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नई शिक्षा नीति, एआई एवं निजी विद्यालयों के भविष्य पर हुआ व्यापक मंथन
भारत के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और राष्ट्रीय स्तर पर निजी विद्यालयों की भूमिका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (PSACWA) द्वारा आयोजित 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन 19 से 21 जून 2026 तक हैदराबाद के होटल कटारिया में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ।
तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के 28 राज्यों से आए 400 से अधिक विद्यालय संचालकों, प्राचार्यों, शिक्षाविदों, शिक्षा नीति विशेषज्ञों एवं प्रशासकों ने भाग लेकर शिक्षा सुधार, विद्यालय प्रबंधन तथा भविष्य की शिक्षा व्यवस्था पर व्यापक विचार-विमर्श किया।
सम्मेलन का शुभारंभ PSACWA के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद, PESCO के चेयरमैन
मेजर गुरचरण सिंह, चेयरमैन निफ्ट नॉर्थ इंडिया के रजिस्ट्रार श्री रमनदीप सिंह ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्राचार्या सेंट जेवियर्स हाई स्कूल फादर डोमिचन के.पी., संयुक्त सचिव डॉ. एस.पी.वर्मा, डॉ श्याम नारायण कुमार एवं सेंट जोसफ मेरीवार्ड किंडरगार्टन की प्राचार्या सिस्टर सरिता सी.जे. द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
अपने स्वागत संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने देश के विभिन्न राज्यों से पधारे शिक्षाविदों, विद्यालय संचालकों एवं प्रतिनिधियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण, छात्र-केंद्रित एवं मूल्यपरक शिक्षा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन, आधुनिक तकनीकों के समावेश, शिक्षकों के सतत प्रशिक्षण तथा नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष बल दिया।
उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से PSACWA देशभर के निजी विद्यालयों, विद्यार्थियों एवं शिक्षा व्यवस्था के हित में कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन हेतु अपनी भूमिका को और अधिक मजबूत करेगी।
सम्मेलन के दौरान विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव, होमवर्क का तनाव, पारिवारिक परिस्थितियों का बच्चों के विकास पर प्रभाव, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल शिक्षा, साइबर सुरक्षा तथा आधुनिक तकनीकों के शिक्षा प्रणाली पर प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
शिक्षा विशेषज्ञों ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण पर अपने विचार साझा किए तथा शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, व्यवहारिक और छात्र-केंद्रित बनाने के लिए अनेक सुझाव प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर फादर डोमिचन के.पी. (सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, पटना), सिस्टर सरिता सी.जे. (मेरीवार्ड किंडरगार्टन, पटना), डॉ. एस.पी. वर्मा, डॉ. श्याम नारायण कुमार सहित अनेक शिक्षाविदों ने शिक्षा जगत में नवाचार एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न योजनाओं एवं रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।
सम्मेलन में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से RTE प्रतिपूर्ति राशि को देशभर में समान रूप से लागू करने, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के लिए व्यावहारिक आधार पर अधोसंरचना (Infrastructure) मानकों को लागू करने तथा निजी विद्यालयों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों के समाधान हेतु सरकार के समक्ष संयुक्त रूप से पहल करने का निर्णय लिया गया।
21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के नेतृत्व में सभी प्रतिनिधियों ने योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम से देशभर में PSACWA से जुड़े लगभग दो लाख निजी विद्यालयों के संचालक, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया।
सम्मेलन के दौरान देशभर के उत्कृष्ट शिक्षाविदों एवं संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। प्रमुख सम्मान इस प्रकार रहे—
फादर डोमिचन के.पी. – बेस्ट एकेडमिक प्रिंसिपल अवार्ड
मेरीवार्ड किंडरगार्टन, पटना – बेस्ट प्री-स्कूल अवार्ड ऑफ द ईयर
स्प्रिंगडेल स्कूल, असम – बेस्ट स्कूल अवार्ड,2026
जम्मू एवं कश्मीर – बेस्ट स्टेट अवार्ड, 2026
सिवान - बेस्ट डिस्ट्रिक्ट अवार्ड, 2026
डॉ. फरजाना शकील अली (उत्तर प्रदेश) – नेशनल आइकॉनिक अवार्ड
फौजिया खान – नेशनल इम्पैक्टफुल लीडरशिप अवार्ड
हरेन्द्र सिंह - थ्री जेनरेशन लीडरशिप अवार्ड
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड - डॉ श्याम नारायण कुमार
रोहित वर्मा (रोहतास) – एजुकेशनिस्ट ऑफ द ईयर
एस. एन. रेड्डी (तेलंगाना) – लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड
इसके अतिरिक्त बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, तमिलनाडु, पांडिचेरी, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा,असम अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, गुजरात, सहित विभिन्न राज्यों के अनेक शिक्षाविदों को शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मेलन का समापन राष्ट्रीय एकता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निजी विद्यालयों के सशक्त भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।
15वें राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन का 16वां राष्ट्रीय सम्मेलन गोवा में आयोजित किया जाएगा।
0 Response to "हैदराबाद में संपन्न हुआ PSACWA का 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन, देशभर के 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया भाग ------------ शमायल अहमद"
एक टिप्पणी भेजें