दिव्यांगजन कुमारी हेलेन केलर के आदर्शों पर चलकर हो सकते हैं शिक्षित* — विजय कुमार भास्कर
पटना :- ब्रेली इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग की ओर से पटना के कुर्जी स्थित संस्थान के कार्यालय में "बधिर एवं दृष्टिबाधित की शिक्षा में अवसर और चुनौतियां" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन कुमारी हेलेन केलर दिवस के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की सचिव कुमारी जूली सिन्हा ने की।
इस अवसर पर नेत्रहीन एवं बधिर दिव्यांगजनों को पठन-पाठन सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समावेशी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के पदाधिकारी विजय कुमार भास्कर ने कुमारी हेलेन केलर के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "दिव्यांगजन कुमारी हेलेन केलर के आदर्शों पर चलकर शिक्षित और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।"
उन्होंने बिहार में दिव्यांगजनों के लिए समावेशी शिक्षा और नई शिक्षा नीति के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि दृष्टिबाधित एवं बधिर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अवसर उपलब्ध हैं, लेकिन इसके साथ कुछ चुनौतियां भी मौजूद हैं। इन चुनौतियों को दूर करने के लिए समाज, सरकार और संस्थाओं को मिलकर प्रयास करना होगा।
संगोष्ठी में शिक्षा के क्षेत्र में दिव्यांगजनों की भागीदारी बढ़ाने, सुलभ पाठ्य सामग्री, प्रशिक्षित शिक्षकों और सहायक तकनीक की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया।
संगोष्ठी को.... कुमारी जूली सिन्हा .......................................... ने संबोधित कर शिक्षा के प्रति जोड़ दिया !
राकेश कुमार (बिहार विकलांग अधिकार मंच, भरत कौशिक, अनुपमा सिंहा, शिक्षा विभाग
तरुण कुमार, पंजाब बैंक
0 Response to "दिव्यांगजन कुमारी हेलेन केलर के आदर्शों पर चलकर हो सकते हैं शिक्षित* — विजय कुमार भास्कर"
एक टिप्पणी भेजें