TRE 4.0 अभ्यार्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज की AISA ने की कड़ी निन्दा

TRE 4.0 अभ्यार्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज की AISA ने की कड़ी निन्दा


पटना 9 मई 2026 

पटना विश्वविद्यालय इकाई, आइसा के अध्यक्ष नितीश कुमार और सचिव सबा आफ़रीन ने, 8 मई 2026 को पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज की सख्त शब्दों में निंदा की। शांतिपूर्ण ढंग से अपने रोज़गार और भविष्य की मांग उठा रहे युवाओं पर इस तरह का पुलिसिया हमला न सिर्फ अन्यायपूर्ण है, बल्कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस कार्रवाई के दौरान महिला अभ्यर्थियों के साथ अभद्र और अमानवीय व्यवहार किया गया, जो किसी भी सभ्य समाज में कतई स्वीकार्य नहीं हो सकता। जिन युवाओं के कंधों पर कल शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी, आज उन्हें अपराधियों की तरह पीटा जा रहा है। यह बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।

बिहार में एक तरफ शिक्षकों के लाखों पद खाली पड़े हैं, दूसरी तरफ जब अभ्यर्थी अपनी जायज़ मांगों को लेकर आवाज उठाते हैं तो सरकार उन्हें सुनने के बजाय दमन का रास्ता चुनती है। यह साफ तौर पर बताता है कि सरकार रोजगार और शिक्षा के सवाल पर पूरी तरह नाकाम रही है।

आइसा, पटना विश्वविद्यालय मांग करता है कि; TRE-4 की वैकेंसी तुरंत जारी की जाए,  सभी अभ्यर्थियों की जायज मांगों को बिना देरी पूरा किया जाए, लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो, घायल अभ्यर्थियों के इलाज और उचित मुआवजे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि छात्रों और नौजवानों की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का AISA मज़बूती से विरोध करेगा। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हम हर स्तर पर संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे।

0 Response to "TRE 4.0 अभ्यार्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज की AISA ने की कड़ी निन्दा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article