सीबीएसई बोर्ड में सफल उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सीबीएसई बोर्ड के घोषित उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम पर सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संगठन सदैव विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करता रहा है। प्रत्येक वर्ष संगठन 'टॉपर ऑनर सेरेमनी' आयोजित कर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करता आया है।
आज घोषित परिणाम में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी.के. सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. एस.एम. सोहेल, सचिव श्री प्रेम रंजन, कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार सिंह एवं श्री मनन कुमार ने हृदय से शुभकामनाएं दी हैं।
विशेष रूप से देश की बेटियों ने जिस प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है, वह अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। संगठन उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
संगठन द्वारा शीघ्र ही 'टॉपर ऑनर सेरेमनी' का आयोजन कर सफल एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
0 Response to "सीबीएसई बोर्ड में सफल उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"
एक टिप्पणी भेजें