निजी आईटीआई संस्थानों में अनियमितताओं पर विभाग सख्त, दिया गया गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर जोर
पटना, 06 मई 2026 युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्य में संचालित निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (निजी ITI) की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 05 और 06 मई 2026 को अलग-अलग गठित दो सदस्यीय टीम के द्वारा समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिलों के पाँच निजी आईटीआई संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएँ और नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए।
निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर जिले के आदित्य राज निजी आई टी आई, आर एन निजी आई टी आई एवं सुशीला ठाकुर निजी आई टी आई का जायजा लिया गया। जिसमें आर एन निजी आई टी आई पूरी तरह से बंद पाया गया। वहीं आदित्य राज और सुशीला ठाकुर आई टी आई में एक भी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित नहीं थे एवं प्रशिक्षकों की उपस्थिति भी मानक से अत्यंत कम पाई गई, जो प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है। साथ ही इन दोनों संस्थानों में मानक के अनुरूप मशीन एवं उपकरण नहीं पाये गये।
वहीं, बेगूसराय जिले में सुन्दरी प्यारी निजी आई टी आई एवं दीक्षांत निजी आई टी आई का निरीक्षण किया गया। यहाँ भी स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। सुन्दरी प्यारी आई टी आई और दीक्षांत आई टी आई में भी प्रशिक्षणार्थी एवं प्रशिक्षकों की संख्या अत्यंत कम पाई गई। इसके अलावा इन दोनों संस्थानों में मशीन एवं उपकरण मानक के अनुरूप नहीं पाए गये। जाँच के क्रम में यह भी पाया गया कि नियमों की अनदेखी करते हुए दीक्षांत आई टी आई में एक निजी विद्यालय का संचालन भी किया जा रहा है।
इन पांचों आई टी आई का NCVT नॉर्मस के अनुरूप संचालित नहीं होने के कारण इन संस्थानों के विरुद्ध विधिसम्मत कारवाई की जा रही है।
0 Response to "निजी आईटीआई संस्थानों में अनियमितताओं पर विभाग सख्त, दिया गया गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर जोर"
एक टिप्पणी भेजें