बिहार के खिलाड़ी सावन कुमार का भारतीय हॉकी टीम में हुआ चयन
*पटना,7 मई 2026*:- 15 से 20 मई तक भोपाल, मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली अंडर 18 भारत-ऑस्ट्रेलिया हॉकी सीरीज में पटना, बिहार के हॉकी खिलाड़ी सावन कुमार का भारतीय टीम में चयन हुआ है।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय खेल हॉकी में गोल कीपर के रुप में बिहार के होनहार खिलाड़ी सावन का राष्ट्रीय टीम में चयन बिहार के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है जो निश्चित रूप से राज्य के अन्य खिलाडियों को भी काफी प्रोत्साहित करेगा।
0 Response to "बिहार के खिलाड़ी सावन कुमार का भारतीय हॉकी टीम में हुआ चयन"
एक टिप्पणी भेजें