नरेंद्र मोदी और सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण के मंच पर फोटो लगाकर बैनर के माध्यम से भाजपा ने ये स्पष्ट संदेश दे दिया कि नीतीश कुमार की राजनीति नेपथ्य में चली गई है:  और सरकार गुजरात मॉडल पर चलेगी : एजाज अहमद

नरेंद्र मोदी और सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण के मंच पर फोटो लगाकर बैनर के माध्यम से भाजपा ने ये स्पष्ट संदेश दे दिया कि नीतीश कुमार की राजनीति नेपथ्य में चली गई है: और सरकार गुजरात मॉडल पर चलेगी : एजाज अहमद

पटना 7 मई 2026:
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि आज के शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर जो बैनर लगे हैं उसमें एक तरफ नरेंद्र मोदी जी का तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी जी का फोटो लगाकर भारतीय जनता पार्टी ने जदयू और नीतीश कुमार और एनडीए के नेताओं को साफ संदेश दे दिया की शपथ ग्रहण समारोह भाजपा का समारोह है ।
और और राज्य सरकार की ओर से जो मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है उसमें बैनर में भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार का फोटो नहीं लगा कर यह स्पष्ट कर दिया है की नीतीश जी की राजनीति को जो  फिनिश किया है, वो अब प्रमाणित हो गया क्योंकि नीतीश कुमार जी का कहीं फोटो नहीं दिख रहा है । और इससे ये भी स्पष्ट हो गया कि नीतीश कुमार जी नेपथ्य की राजनीति में चले गए हैं और वह पूरी तरह से समर्पण और समर्पित भाव से भारतीय जनता पार्टी के साथ राजनीति करने के लिए मजबूर हो गए हैं। आखिर कारण क्या है इसका जवाब जनता दल यु के नेताओ और नीतीश कुमार जी देना चाहिए, क्या हुआ अपने सुपुत्र को राजनीति में स्थापित करने के लिए भाजपा के सामने पूरी तरह से नतमस्तक हो चुके हैं। जो जदयू के नेता बराबर कहते हैं कि नीतीश जी के अनुसार बिहार में सरकार चलेगी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने फोटो नहीं लगाकर स्पष्ट संदेश दे दिया की बिहार में अब नीतीश जी की राजनीति नेपथ्य में चली गई है। और बिहार में भारतीय जनता पार्टी  और उसके विचार पर ही सरकार चलेगी और गुजरात मॉडल के अनुसार सरकार चलेगी ।
यह स्पष्ट रूप से आज के शपथ ग्रहण समारोह से संदेश दे दिया है भारतीय जनता पार्टी ने की बिहार में जो सरकार बनी है वह भाजपा के विचारों से चलेगी और एनडीए के घटक दल सिर्फ समर्पित भाव से समर्थन देंगे उनके कोई भी विचार स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

0 Response to "नरेंद्र मोदी और सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण के मंच पर फोटो लगाकर बैनर के माध्यम से भाजपा ने ये स्पष्ट संदेश दे दिया कि नीतीश कुमार की राजनीति नेपथ्य में चली गई है: और सरकार गुजरात मॉडल पर चलेगी : एजाज अहमद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article