बिहार स्टेट ओपन ई स्पोर्ट्स का हुआ भव्य समापन

बिहार स्टेट ओपन ई स्पोर्ट्स का हुआ भव्य समापन

- *खेल और उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित*
- *मेडल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट के अलावा 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया* 


*पटना,16 मई 2026*:- 4 से 16 मई तक आयोजित बिहार स्टेट ओपन ई स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का आज फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन हो गया। पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार की खेल और उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक श्री रविंद्र नाथ चौधरी,उप निदेशक श्री हिमांशु सिंह, क्रीड़ा कार्यपालक श्री आनंदी कुमार तथा चंदन कुमार सिंह की उपस्थिति में, विजेता खिलाड़ियों को मेडल,ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया। 
उपस्थित लोगों का अभिनंदन करते हुए अपने संबोधन में सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि ई स्पोर्ट्स आज विश्व भर में बहुत प्रचलित है और बिहार में भी इस खेल की प्रतिभा को देख कर बहुत खुशी हो रही है और मुझे पूरा यकीन है कि बिहार के खिलाड़ी भी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करेंगे। 
जो खिलाड़ी जीते हैं उनको बहुत बहुत बधाई और जो इस बार नहीं जीत पाए वो हौसला और प्रयास जारी रखें ,उन्हें हमारी शुभकामनाएं 

 पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित फाइनल में ऑनलाइन राउंड पार करते हुए 1182 खिलाड़ियों में से कुल 92 खिलाड़ी शामिल हुए। BGMI में 16 टीमें फाइनल में थीं, हर टीम में 4 खिलाड़ी खेल रहे थे। इसी तरह FC26 में 8,चेस.कॉम में 8,इ फुटबॉल में 8 और स्ट्रीट फाइटर 6 में 4 खिलाड़ी फाइनल के लिए चुने गए थे। 
आज हुए ई स्पोर्ट्स के विभिन्न खेलों के फाइनल के रिजल्ट संलग्न हैं 

Street Fighter 
1. सत्यजीत कुमार।   
2. अंकित कुमार
3. निखिल राज

FC26
1. वैभव सिन्हा 
2. आदर्श रॉय
3. तानव राज
Chess 
1. पीयूष कुमार
2. अभय शर्मा
3. अमन कुमार

E football 
1. हर्ष आनंद 
2. रितिक कुमार
3. राहुल कुमार
BGMI 
 1.  साइफर ई स्पोर्ट्स
2. गॉडसेंट फ्रॉस्ट्रेक्स
3. एलाइड फोर्स

0 Response to "बिहार स्टेट ओपन ई स्पोर्ट्स का हुआ भव्य समापन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article