हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी हिंदी भाषी पत्रकारों को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की शुभकामनाएं
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की ओर से प्रदेश एवं देशभर के सभी हिंदी भाषी पत्रकारों, संपादकों, संवाददाताओं एवं मीडिया कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेसित है।
हिंदी पत्रकारिता दिवस भारत की पत्रकारिता परंपरा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। 30 मई 1826 को महान पत्रकार एवं समाजसेवी पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने हिंदी पत्रकारिता की मजबूत नींव रखी थी। पत्रकारिता और समाज के प्रति उनका योगदान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हिंदी भाषा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह आज भी प्रासंगिक है और हमें निष्पक्ष, जनोन्मुखी तथा उत्तरदायी पत्रकारिता के लिए प्रेरित करता है।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का मानना है कि पत्रकारिता और खेल, दोनों ही समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आज बिहार क्रिकेट एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मंच से आगे बढ़ते हुए वैभव सूर्यवंशी, साकिब हुसैन, मोहम्मद इजहार, सकीबुल गनी, सुमन कुमार, पीयूष कुमार, आकाश राज, पृथ्वीराज, आयुष लोहारूका तथा नमन गौरव महिला खिलाड़ियों में प्रगति सिंह, अपूर्वा, वैदही यादव, यशिता सिंह, जैसे कई अन्य खिलाड़ी क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहे हैं। ये खिलाड़ी न केवल अपने खेल कौशल से बिहार को गौरवान्वित कर रहे हैं, बल्कि देश और विदेश में भी अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का मान बढ़ा रहे हैं।
इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में हिंदी पत्रकारिता की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। हिंदी मीडिया तथा सभी मीडिया बन्धुओं ( संस्थानों) ने बिहार क्रिकेट की सकारात्मक कहानियों, खिलाड़ियों के संघर्ष और उनकी उपलब्धियों को व्यापक मंच प्रदान किया है, जिससे राज्य की क्रिकेट प्रतिभाओं को नई पहचान मिली है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन हिंदी पत्रकारों के इस योगदान का सम्मान करता है और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है।
इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन, सचिव श्री जियाउल अरफीन जी ने एवं पूरा BCA परिवार आप सभी हिंदी भाषी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हैं। निष्पक्ष, उत्तरदायी और जनहितकारी पत्रकारिता समाज के विकास की आधारशिला है। हमें आशा है कि हिंदी पत्रकारिता भविष्य में भी समाज, खेल और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती रहेगी।
0 Response to "हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी हिंदी भाषी पत्रकारों को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की शुभकामनाएं"
एक टिप्पणी भेजें