बिरला ओपस पेंट्स ने पटना में एक ही दिन में नौ फ्रैंचाईज़ी स्टोर शुरू किए
पटना, 21 अप्रैल, 2026: आदित्य बिरला ग्रुप के अंतर्गत ग्रैसिम इंडस्ट्रीज़ के खंड, बिरला ओपस पेंट्स ने बिहार में पटना में एक ही दिन में नौ नए फ्रैंचाईज़ी स्टोर शुरू किए। इस विस्तार से पूर्वी भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने का बिरला ओपस का लक्ष्य प्रदर्शित होता है। कंपनी इस क्षेत्र में ग्राहकों को उच्च क्वालिटी के पेंटिंग समाधानों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्रीकांत एस.के, हेड - कस्टमर एक्सपीरियंस, बिरला ओपस पेंट्स ने कहा, पटना में हमारा विस्तार मध्य भारत में हमारे कदमों को मजबूत करने की ओर एक महत्वपूर्ण पहल है। हमने एक ही दिन में नौ फ्रैंचाईज़ी स्टोर लॉन्च किए हैं, जिससे अपनी रिटेल पहुँच तेजी से बढ़ाने और ग्राहकों को विश्व स्तर के उत्पाद उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। बिहार हमारे लिए बड़ी संभावनाएं पेश करता है। यहाँ पर ग्राहकों की आकांक्षाएं बढ़ रही हैं। इसलिए हम इस क्षेत्र के घरों व स्थानों में परिवर्तन लाने में अपना योगदान देने के लिए उत्साहित हैं। बिरला ओपस पेंट्स में हमारा मानना है कि पेंट से केवल सौंदर्य ही नहीं बढ़ता है, बल्कि ऐसे स्थानों का निर्माण भी होता है, जो व्यक्तित्व और आकांक्षा प्रदर्शित करते हैं। अपने बढ़ते हुए नेटवर्क के साथ हम न केवल उत्पाद पेश करना चाहते हैं, बल्कि हर ग्राहक के लिए सुगम एवं व्यक्तिगत अनुभव भी सुनिश्चित करना चाहते हैं।
मनीष, शांति होम डेकोर, पटना ने कहा, हमें बिरला ओपस पेंट्स के साथ साझेदारी करने की खुशी है। हम पटना के ग्राहकों को उनके गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराएंगे। उनके मजबूत सहयोग और विस्तृत श्रृंखला से हमें ग्राहक अनुभव में सुधार लाने और अपना बिज़नेस बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सौरव प्रकाश, प्रकाश इंटीरियो, पटना ने कहा, बिरला ओपस पेंट्स के साथ काम करने का अवसर बहुत बड़ा है, जिससे हम उनके बेहतर उत्पाद व सेवाएं ग्राहकों को उपलब्ध कराने में समर्थ बने हैं। हमें विश्वास है कि उनके भरोसेमंद नाम और सपोर्ट से हमें बाजार में तेजी से विकास करने में मदद मिलेगी।
पटना में गोला रोड, अनीसाबाद, भूपतिपुर, रामकृष्ण नगर, जकारियापुर, पटना सिटी, विजयनगर, मछुआ टोली और कदमकुआँ जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थित ये नए फ्रैंचाईज़ी स्टोर ग्राहकों की सुविधा बढ़ाएंगे और उन्हें इनोवेशन के साथ बेहतर सेवा प्रदान करेंगे। यहाँ पर बिरला ओपस के सात एक्सक्लुसिव स्टोर पहले से चल रहे हैं। ये नौ नए स्टोर शुरू हो जाने के बाद अब शहर में बिरला ओपस पेंट्स के स्टोर्स की संख्या बढ़कर सोलह हो गई है, जो पटना में किसी पेंट ब्रांड के लिए सबसे बड़ी संख्या है। एक ही दिन में हुए इस तेज विस्तार से कंपनी की जबरदस्त विकास की रणनीति और विकसित होते हुए बाजारों में एक मजबूत रिटेल नेटवर्क बनाने का लक्ष्य प्रदर्शित होता है। इन नौ नए फ्रैंचाईज़ी स्टोर्स में ग्राहकों को ब्रांड के उच्च क्वालिटी के पेंट और कोटिंग का विस्तृत पोर्टफोलियो मिलेगा। साथ ही ग्राहक यहाँ पर एक्सपर्ट इन-स्टोर कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकेंगे। हर स्टोर में पेंटिंग की सभी जरूरतें पूरी होंगी। ग्राहकों को कस्टमाईज़्ड कलर सलेक्शन, इनोवेटिव फिनिश, वॉलपेपर और एंड-टू-एंड पेंटिंग समाधान उपलब्ध हों, जो उनकी व्यक्तिगत पसंद के अनुरूप अनुकूलित किए जा सकेंगे।
नए खुले फ्रैंचाईज़ी स्टोर (पटना)ः कमल पेंट्स - गोला रोड, शिव आदित्य ट्रेडर्स - अनीसाबाद, अनोखा पेंट हाउस - भूपतिपुर, जीत ट्रेडर्स - रामकृष्ण नगर, कुबेर इंटरप्राइजेज - जकारियापुर, मेसर्स गुप्ता ट्रेडर्स-पटना सिटी, प्रकाश इंटेरियो - विजयनगर, शांति गृह सजावट - मछुआ टोली, अंबे हार्डवेयर -कदमकुआँ।
यह विस्तार भारत में स्थित अत्याधुनिक, ऑटोमेटेड निर्माण सुविधाओं के सहयोग से बिरला ओपस पेंट्स की विकास की रणनीति के अंतर्गत किया गया है। पटना में नए शुरू हुए फ्रैंचाईज़ी स्टोर सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे, जहाँ ग्राहक और ट्रेड पार्टनर्स विशेषज्ञ मार्गदर्शन के साथ पेंटिंग समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
0 Response to "बिरला ओपस पेंट्स ने पटना में एक ही दिन में नौ फ्रैंचाईज़ी स्टोर शुरू किए"
एक टिप्पणी भेजें