वैश्विक बाजार में बिहार की डेयरी ताकत: इंडसफूड एशिया में कॉम्फेड की भागीदारी

वैश्विक बाजार में बिहार की डेयरी ताकत: इंडसफूड एशिया में कॉम्फेड की भागीदारी

इंडसफूड एशिया 2026 में बिहार के डेयरी उत्पादों की वैश्विक पहचान को मिला नया आयाम


पटना- भारत की वैश्विक उपस्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में इंडसफूड एशिया 2026 एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभर रहा है, जिसमें बिहार की डेयरी सहकारी संस्था कॉम्फेड (COMFED) भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करा रही है। सिंगापुर एक्सपो में 21 से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत के फूड एवं बेवरेज सेक्टर की मजबूत उपस्थिति देखने को मिल रही है।
इंडसफूड एशिया, फूड एंड होटल एशिया के साथ सह-आयोजित, एशिया के प्रमुख फूड एवं बेवरेज मंचों में से एक है, जहां भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार में प्रस्तुत करने का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होता है। इस आयोजन में भागीदारी भारत के निर्यातकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों की पहचान स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव श्री शीर्षत कपिल अशोक तथा कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक श्री समीर सौरभ की गरिमामयी उपस्थिति ने राज्य के डेयरी उत्पादों को वैश्विक बाजार में विस्तार देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।
कॉम्फेड द्वारा इस मंच पर अपने उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे बिहार के डेयरी सेक्टर की सशक्त पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो रही है। यह पहल राज्य के सहकारी मॉडल की सफलता को भी प्रदर्शित करती है।

इस अंतरराष्ट्रीय मंच के माध्यम से भारतीय निर्यातकों एवं वैश्विक खरीदारों के बीच मजबूत और टिकाऊ व्यापारिक साझेदारी स्थापित करने के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। साथ ही, नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रवेश और ब्रांड की वैश्विक पहचान को सुदृढ़ करने की दिशा में भी यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अलग-अलग देशों की भागीदारी के साथ यह आयोजन नवाचार, सहयोग और व्यापारिक विकास का एक सशक्त केंद्र बन गया है, जहां नई संभावनाओं और आधुनिक तकनीकों का आदान-प्रदान हो रहा है।
कॉम्फेड के लिए यह अवसर बिहार के डेयरी सहकारी क्षेत्र की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने की दिशा में एक गौरवपूर्ण कदम है, जो राज्य के कृषि एवं पशुपालन आधारित अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

0 Response to "वैश्विक बाजार में बिहार की डेयरी ताकत: इंडसफूड एशिया में कॉम्फेड की भागीदारी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article