अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, जिला पटना द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो फूड डिलीवरी एजेंट के रूप में कार्य करते हुए अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त था।
गिरफ्तार अभियुक्त ऑनलाइन फूड डिलीवरी एजेंट के रूप में कार्य करता था और उसी की आड़ में अवैध शराब की होम डिलीवरी करता था। यह आरोपी सामान्य डिलीवरी की तरह ग्राहकों तक पहुंचकर शराब की आपूर्ति करता था, जिससे तस्करी के इस नए तरीके का खुलासा हुआ है।
0 Response to "अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें