बिहार सेकेटेरिएट ने जीता उद्घाटन मुकाबलाऊर्जा स्टेडियम में बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग सीजन 3 का शानदार आगाज

बिहार सेकेटेरिएट ने जीता उद्घाटन मुकाबलाऊर्जा स्टेडियम में बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग सीजन 3 का शानदार आगाज

पटना। राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में रविवार से बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग सीजन 3 का शानदार आगाज हुआ. लीग का पहला मुकाबला बिहार सेकेटेरिएट बनाम बासा एकादश के बीच खेला गया. जिसमे सेकेटेरिएट ने 54 रन से जीत दर्ज की.

इससे पहले लीग का उद्घाटन ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त और ट्रॉफी का अनावरण कर शुरू किया. इस मौके पर उन्होंने लीग के आयोजनकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल है. ऐसे आयोजन से खेल के प्रति लोगों में रूझान के साथ विकास में अहम भूमिका निभाती है. वहीं मैच के दौरान पवेलियन में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली. इस अवसर पर लीग मैच के आयोजन सचिव निशांत कुमार ने बताया कि काफी संख्या में क्रिकेट के वरीय व पूर्व खिलाड़ियों के संग क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि रात्रि में लोग ऊर्जा स्टेडियम में आकर क्रिकेट मैच का लुफ्त उठा सकते हैं. वहीं फैंस क्रिक हीरोज पर मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं. इस मौके पर महर्षि, राजकिशोर, प्रिंस, केतन सिंह आदि मौजूद रहे.

प​​हला मैच
बिहार सेकेटेरिएट बनाम बासा एकादश के बीच खेले गए उद्घाटन मुकाबले में सेकेटेरिएट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. सेकेटेरिएट ने ओपनर बल्लेबाज कप्तान अभय सिंह के शानदार 61 रन, किरन यादव के 42 और राहुल राज के 37 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए.अभय ने 48 गेंदों में दो छक्के व आठ चौके की मदद से 61 रन बनाए. 
जवाब में बासा एकादश की टीम निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी. बासा के लिए नीरज कुमार ने 28 और राजकुमार ने 44 रन बनाए . विजेता टीम के किरन यादव प्लेयर आफ द मैच रहे. वहीं दिन का दूसरा मैच बिहार पावर होल्डिंग बनाम बिहार पावर ग्रिड के बीच खेला गया जिसमें पावर ग्रिड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी.

संक्षिप्त स्कोर
बिहार सेकेटेरिएट: 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन, अभय सिंह 61, किरन यादव 42, राहुल राज 37, सुमित कुमार नाबाद 11, गोपाल नाबाद 15, अतिरिक्त 15, प्रभात कुमार 1/14, मुकुल पंकज मणि 1/26, राजकुमार देवनाथ 1/30, मृणायक दास 1/26, अभिषेक पुष्पराज 1/37. 

 बासा एकादश: 20 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन, नीरज कुमार 28, राजकुमार देवनाथ 44, रवि कुमार आर्या 20, अतिरिक्त 16, गोपाल 1/13, जीशु कुमार 1/20, मानव 1/19, अमनदीप 1/26, किरन यादव 1/19, कुमार गौरव 1/16.

0 Response to "बिहार सेकेटेरिएट ने जीता उद्घाटन मुकाबलाऊर्जा स्टेडियम में बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग सीजन 3 का शानदार आगाज"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article