महिला ट्रायल 15–16 अप्रैल को, बिहार प्राइड कप की तैयारियां तेज

महिला ट्रायल 15–16 अप्रैल को, बिहार प्राइड कप की तैयारियां तेज

पटना, 12 अप्रैल:
पद्म विभूषण रामविलास पासवान मेमोरियल बिहार प्राइड कप के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता आयोजन सचिव रूपक कुमार ने की। बैठक में टूर्नामेंट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महिला खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल 15 और 16 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। ये ट्रायल नौबतपुर–मसौढ़ी रोड स्थित पीटमास के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर मिल सके।
समिति के अनुसार, ट्रायल के उपरांत कुल 8 महिला टीमों का गठन किया जाएगा, जिनके बीच होने वाले मुकाबलों का विस्तृत कार्यक्रम ट्रायल प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जारी किया जाएगा। वहीं, पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल 22 से 24 अप्रैल के बीच आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा, टूर्नामेंट के आधिकारिक अनुमोदन के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को आवेदन के साथ आवश्यक ड्राफ्ट जमा कर दिया गया है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि शीघ्र ही टूर्नामेंट को औपचारिक स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी।

0 Response to "महिला ट्रायल 15–16 अप्रैल को, बिहार प्राइड कप की तैयारियां तेज"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article