युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री, श्री संजय सिंह "टाइगर" द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दीघा घाट, पटना का निरीक्षण

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री, श्री संजय सिंह "टाइगर" द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दीघा घाट, पटना का निरीक्षण

प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़े जाने हेतु दिए आवश्यक निदेश
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री संजय सिंह (टाइगर) द्वारा आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई टी आई), दीघा घाट, पटना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित प्रशिक्षण व्यवस्था, कार्यशालाओं, कक्षाओं तथा प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव, समस्याओं और सुझावों को भी सुना।। 
निरीक्षण के क्रम में माननीय मंत्री ने संस्थान के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के साथ बैठक कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि आई टी आई संस्थान युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगारपरक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मंत्री श्री सिंह ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि संस्थान से प्लेसमेंट प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें प्राप्त रोजगार में उनकी प्रगति और कार्य स्थिति का समय-समय पर आकलन हो सके। साथ ही उन्होंने कम नामांकन वाले व्यवसायों (ट्रेड) में अधिक से अधिक अभ्यर्थियों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता  एवं विशेष प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने संस्थान प्रबंधन को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाए, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। इस दौरान उन्होंने संस्थान परिसर में पौधरोपण भी किया। 
माननीय मंत्री के निरीक्षण के दौरान संस्थान के अधिकारी, प्रशिक्षकगण एवं अन्य सभी संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

0 Response to "युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री, श्री संजय सिंह "टाइगर" द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दीघा घाट, पटना का निरीक्षण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article