पारस हॉस्पिटल में भव्य महिला दिवस समारोह संपन्न

पारस हॉस्पिटल में भव्य महिला दिवस समारोह संपन्न

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के पूर्व संध्या पर 7 मार्च, शनिवार को पारस हॉस्पिटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में “#ProudWomenofPatna” अभियान के साथ एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 6 प्रतिष्ठित महिलाओं को “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में *पद्मश्री डॉ. शांति राय, डॉ. अनिता सिंह, डॉ मंजू गीता मिश्रा एवं मंजू सिन्हा* उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में अतिथियों ने महिलाओं की सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि नारी शक्ति समाज के विकास की आधारशिला है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पारस हॉस्पिटल के *जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार* ने कहा“#ProudWomenofPatna केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन असाधारण महिलाओं को सम्मान देने का प्रयास है जिन्होंने अपने साहस, समर्पण और नेतृत्व से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। हमें गर्व है कि पारस हॉस्पिटल ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को मंच प्रदान कर सका।”
समारोह के दौरान सम्मानित महिलाओं की उपलब्धियों पर विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में हॉस्पिटल के कैंसर रोग विभाग की डॉ. मोशर्रत शाहीन,  ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि प्रसाद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नाजिया निगार, डॉ. स्मिता सिंह एंव डॉ. नेहा राय ने भी अपनी बात रखी एंव बड़ी संख्या में चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सम्मान वितरण एवं महिला सशक्तिकरण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
*पारस एचएमआरआई के बारे में*
पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।

0 Response to "पारस हॉस्पिटल में भव्य महिला दिवस समारोह संपन्न"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article