संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा में दिव्यांगजन हेतु एक दिवसीय-सह व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा में दिव्यांगजन हेतु एक दिवसीय-सह व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज दिनांक-12.03.2026 को संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा में दिव्यांगजन हेतु एक दिवसीय-सह व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 03 नियोजक FREEDOM EMPLOYABILITY ACADEMY, NEW DELHI, SBI LIFE INSURANCE, NAWADA, और ASIRVAD MICRO FINANCE LTD. PATANA शामिल हुए।

दिव्यांगजन हेतु एक दिवसीय सह व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम में 75 दिव्यांगजन अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें नियोक्ता के द्वारा कुल 45 बायोडाटा प्राप्त किए गए, उसमें से कुल 06 दिव्यांगजनों को प्रथम स्तर पर चयन किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी, नवादा के द्वारा अपने विभाग में चल रहे सभी योजनाओं का विस्तार से जानकारी दिया गया।
इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि के अलावा कार्यालय के सभी कर्मी का भी सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

0 Response to "संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा में दिव्यांगजन हेतु एक दिवसीय-सह व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article