, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया जी के सौजन्य से सहायक निदेशक (नियोजन) गया जी के द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए विशेष जॉब कैम्प का आयोजन शौर्या फांउडेशन परिसर, गया-शेरघाटी रोड, चेरकी, गया जी में किया गया।

, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया जी के सौजन्य से सहायक निदेशक (नियोजन) गया जी के द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए विशेष जॉब कैम्प का आयोजन शौर्या फांउडेशन परिसर, गया-शेरघाटी रोड, चेरकी, गया जी में किया गया।

इस विशेष कैम्प का उद्घाटन सहायक निदेशक (नियोजन) श्रीमती रजिया इदरीसी, नियोजन पदाधिकारी सुश्री आकृति कुमारी, संरपंच, धाबचिरैया पंचायत श्री हरि यादव एवं शौर्या फांउडेशन के केन्द्र संचालक, श्री मुकेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस विशेष जॉब कैम्प में कुल-05 कंपनियों के द्वारा लगभग 500 से ज्यादा रिक्तियों अधिसूचित कि गई थी। इस विशेष जॉब कैम्प में लगभग 183 आवेदकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की जिसमें से LIC, कंपनी के लिए 03 आवेदकों: RSG Sales & Service Pvt. Ltd कंपनी के लिए 30 आवेदकों, SIS Itd कंपनी के लिए 12 आवेदकों, Navbharat Fertilizers कंपनी के लिए 11 आवेदकों, Pratham Edu. Foundation कंपनी के लिए 45 आवेदकों को प्रथम स्तर पर चयनित किया गया। इस प्रकार इस विशेष जॉब कैम्प में कुल 183 अभ्यर्थियों ने अपना बाँयो डाटा जमा किया जिसमें से कुल 101 अभ्यर्थियों को प्रथम स्तर पर चयनित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में शौर्य फाउंडेशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शौर्य फाउंडेशन के डायरेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार युवाओं को कौमाल विकास प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार शिविरों के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था आगे भी युवाओं के हित में इस प्रकार के कार्यों और रोजगार संबंधी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस विशेष जॉब कैम्प में श्री निखिलेश रंजन, जिला कौशल प्रबंधक, श्रीमती सेम्पी कुमारी, डॉटा इन्ट्री ऑपरेटर, श्री सन्नी कुमार, श्री मुन्ना यादव के साथ साथ कंपनी के सभी प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस विशेष जॉब कैम्प के उपरांत दिनांक-14.03.2026 को इस कार्यालय द्वारा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया जी का कार्यालय परिसर, केन्दुई, गया जी में विशेष जॉब कैम्प का आयोजन की जाएगी, जिसकी विस्तृत सूचना समाचार पत्र के माध्यम से ससमय प्रकाशित करा दी जाएगी। जॉब कैम्प की सारी प्रक्रिया निःशुल्क है।

0 Response to ", रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया जी के सौजन्य से सहायक निदेशक (नियोजन) गया जी के द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए विशेष जॉब कैम्प का आयोजन शौर्या फांउडेशन परिसर, गया-शेरघाटी रोड, चेरकी, गया जी में किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article