मैटर एरा - भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, अब बिहार में -पटना में पहला एक्सपीरयंस हब शुरू

मैटर एरा - भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, अब बिहार में -पटना में पहला एक्सपीरयंस हब शुरू

पटना, 12 मार्च 2026: बिहार की राजधानी पटना एक ऐसा शहर है जो हमेशा गतिशील रहता है। पटना मार्केट और अशोक राजपथ की व्यस्त सड़कों से लेकर एनएच बाइपास के आसपास तेजी से विकसित हो रहे  इलाकों तक, शहर में रोज़ाना लाखों लोग अपने सफर के लिए दोपहिया वाहनों पर निर्भर रहते हैं। जैसे-जैसे पटना का विस्तार हो रहा है और यातायात बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बेहतर और सस्टेनेबल मोबिलिटी समाधानों की जरूरत भी बढ़ती जा रही है।

उद्घाटन के मौके पर अरुण प्रताप सिंह, फाउंडर एवं ग्रुप मुख्य परिचालन अधिकारी मैटर मोटर वर्क्स ने कहा बिहार में लॉन्च करना मैटर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि हम देशभर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। बिहार समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रगति की मजबूत भावना वाला राज्य है और हमें यहां अपनी यात्रा शुरू करने पर गर्व है। पटना में दोपहिया वाहनों की मजबूत संस्कृति है, जहां मोटरसाइकिलें लोगों के रोज़मर्रा के जीवन का अहम हिस्सा हैं। हमें खुशी है कि अब यहां के राइडर्स एरा का अनुभव कर सकेंगे, जो गियर वाली मोटरसाइकिल की परिचित फील को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नए इनोवेशन के साथ जोड़ती है। हमारा लक्ष्य इलेक्ट्रिक राइडिंग को ज्यादा रोमांचक, व्यावहारिक और किफायती बनाना है।
लॉन्च को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए डीलर प्रिंसिपल श्री राजीव रंजन और श्री शशिकांत यादव ने कहा पटना में मैटर का लॉन्च बिहार के राइडर्स के लिए एक नया अनुभव लेकर आया है। आज ग्राहक ज्यादा स्मार्ट और किफायती मोबिलिटी विकल्प चाहते हैं और मैटर की यह नई तकनीक बाजार में कुछ बिल्कुल अलग पेश करती है।

हमें मैटर के साथ साझेदारी करने पर गर्व है और हमें विश्वास है कि एरा की गियर वाली इलेक्ट्रिक तकनीक प्रदर्शन, तकनीक और पर्यावरण के प्रति जागरूक राइडर्स को जरूर पसंद आएगी। हम पटना के ग्राहकों का स्वागत करने और उन्हें एरा का अनुभव कराने के लिए उत्साहित हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी मैटर मोटर वर्क्स ने बिहार में अपनी शुरुआत की है। कंपनी ने पटना में मैटर एरा 5000+ लॉन्च किया है, जो भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। अब यह मोटरसाइकिल बिहार के राइडर्स के लिए उपलब्ध होगी।

पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित की गई मैटर एरा 5000+ भारतीय सड़कों और रोज़मर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस मोटरसाइकिल की खासियत है हाइपरशिफ्ट टेक्नोलॉजी, जो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए विकसित किया गया 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। गियर की परिचित फील को इलेक्ट्रिक पावर की तेज़ टॉर्क और बेहतर एफिशिएंसी के साथ जोड़कर एरा राइडर्स को ज्यादा कंट्रोल और एक अलग तरह का राइडिंग अनुभव देती है, जो पटना जैसे शहरों की सड़कों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
बिहार में अपने प्रवेश के साथ ही मैटर मोटर वर्क्स ने पटना में अपना पहला एक्सपीरयंस हब भी शुरू किया है। यह प्लॉट नंबर 1615, मौजा चितखोरा, एनएच 30 बाइपास, भारत पेट्रोलियम, के पास सरिस्ताबाद, पटना - 800002 में स्थित है। यह हब एक ऐसा स्पेस है जहां ग्राहक मैटर की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तकनीक को करीब से समझ सकते हैं, मोटरसाइकिल को देख सकते हैं और डेमो व टेस्ट राइड के जरिए एरा का अनुभव कर सकते हैं।

₹1.93 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत वाली एरा की बुकिंग https://www.matter.in/ पर शुरू हो सकती है।

एरा 5000+ भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है जो लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ आती है। इससे राइडर्स को रोज़ाना के सफर और लंबी यात्राओं में भरोसा और निश्चिंतता मिलती है।

मैटर ने इस मोटरसाइकिल की तकनीक को पूरी तरह इन-हाउस विकसित किया है, जिसमें पावरट्रेन, बैटरी, गियरबॉक्स और सॉफ्टवेयर शामिल हैं। भारतीय सड़कों, मौसम और राइडिंग स्टाइल को ध्यान में रखकर बनाई गई एरा अलग-अलग परिस्थितियों में भरोसेमंद प्रदर्शन देने के लिए तैयार की गई है।

मैटर एराः भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल।

शिफ्ट। ट्विस्ट। थ्रिल।

पटना में एक्सपीरियंस हब के लॉन्च के साथ मैटर देशभर में अपने विस्तार को और तेज़ कर रहा है, जहां इलेक्ट्रिक मोबिलिटी गियर से मिलती है और भारत की राइडिंग का भविष्य नए शहरों तक पहुंच रहा है।
 मैटर एरा 5000+ के प्रमुख फीचर्स

● हाइपरशिफ्ट गियरबॉक्स - 4-स्पीड मैनुअल गियर और 3 राइड मोड

● लिक्विड-कूल्ड पावरट्रेन - गर्म मौसम में भी बेहतर प्रदर्शन

● स्मार्ट 7” टचस्क्रीन डैशबोर्ड - नेविगेशन, म्यूज़िक, राइड डेटा और ओवर-द-एय अपडेट्स

● 5kWh बैटरी पैक -172 किमी तक प्रमाणित रेंज, IP67 डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन

● 5 ए चार्जिंग - कहीं भी आसान चार्जिंग और 1 लाख+ चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुँच

● तेज़ एक्सीलरेशन - 0 से 40 किमी/घंटा मात्र 2.8 सेकंड से कम में

● सुरक्षा और आराम - एबीएस के साथ ड्यूल डिस्क ब्रेक्स, ड्यूल सस्पेंशन

● MATTERVerse ऐप - लाइव ट्रैकिंग और रिमोट लॉक/अनलॉक

● स्मार्ट की - कीलेस स्टार्ट

● कम खर्च - सिर्फ 25 पैसे प्रति किलोमीटर

0 Response to "मैटर एरा - भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, अब बिहार में -पटना में पहला एक्सपीरयंस हब शुरू"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article