आईटीआई, दीघा पटना में आयोजित हुआ एक दिवसीय विशेष रोजगार शिविर, एनसीएस पोर्टल पर निबंधन, टूल किट एवं स्टडी किट योजना की दी गई जानकारी

आईटीआई, दीघा पटना में आयोजित हुआ एक दिवसीय विशेष रोजगार शिविर, एनसीएस पोर्टल पर निबंधन, टूल किट एवं स्टडी किट योजना की दी गई जानकारी

*पटना, दिनांक 13 मार्च 2026* : आज पटना ज़िले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना द्वारा 13 मार्च 2026  को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दीघा में एक दिवसीय विशेष रोजगार शिविर  का आयोजन किया गया। 

मेला पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित किया गया । मेले का विधिवत उद्घाटन उप निदेशक ,श्रीमती अमृता कुमारी , सहायक निदेशक , श्री अंकित राज , नियोजन पदाधिकारी , श्री अनीश तिवारी  एवं उप  प्राचार्य आईटीआईके द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मेले में कुल 06 निजी क्षेत्र के नियोजक  भाग लिए जिनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए गए । Starbucks, Flipkart, Motherson Sumi Pvt Ltd. , सहित अन्य प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय कंपनियाँ  शामिल हुई एवं उत्पादन, लॉजिस्टिक्स, सेल्स, मैन्युफैक्चरिंग एवं अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी क्षेत्रों में युवाओं का चयन की
चयन  कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू के द्वारा किया गया ।मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई थी जिससे अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।
रोजगार मेले में जिले से नियोजकों द्वारा कुल 405 बायोडाटा प्राप्त किया गया जिसमें नियोक्ताओं द्वारा 131 अभ्यर्थियों को प्रथम स्तर पर चयनित किया गया.
रोजगार अवसरों के अतिरिक्त, शिविर में युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। एनसीएस (राष्ट्रीय करियर सेवा) पोर्टल पर निबंधन, टूल किट एवं स्टडी किट से संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

0 Response to "आईटीआई, दीघा पटना में आयोजित हुआ एक दिवसीय विशेष रोजगार शिविर, एनसीएस पोर्टल पर निबंधन, टूल किट एवं स्टडी किट योजना की दी गई जानकारी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article