खेसारी लाल के जन्मदिन पर भंडारा का आयोजन
जन्मदिन पर संस्थाओं को कुलर , फ्रीज, आर ओ वाटर मशीन के साथ दैनिक उपयोग की वस्तु दी गई ।
पटना, 15 मार्च 2026:
पटना : बिहार के प्रसिद्ध गायक और भोजपुरी सुपर स्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर पटना में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भंडारा का आयोजन किया गया। इस नेक पहल के तहत जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया, जो सामाजिक सेवा की भावना को दर्शाता है।कार्यक्रम के दौरान पटना यूनिवर्सिटी के मिंटो नेतृहीन छात्रावास में 50 छात्रों के लिए एक वाटर कूलर दान किया गया।
जन्मदिन के अवसर पर आयोजक पवन पांडे ने बताया कि रेनबो होम (पटेल नगर) में 60 बच्चियों के लिए दो वाटर कूलर प्रदान किए गए। वृद्धाश्रम में 200 लोगों के उपयोग के लिए दो सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन (10 लीटर), एक 250 लीटर का फ्रिज और एक इंडक्शन चूल्हा दान किया गया।ये दान सामाजिक कल्याण और कमजोर वर्गों की सेवा के प्रति खेसारी लाल जी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता हैं।
खेसारी लाल यादव के प्रशंसक विक्की पांडे और बिट्टू सिंह ने बताया कि पटना के बोरिंग रोड चौराहा , एग्जीबिशन रोड, राजा बाजार ,पाटलिपुत्र गोलंबर ,जीपीओ गोलंबर, इनकम टैक्स पर भंडारा का कार्यक्रम में एक हजार से ऊपर लोग शामिल हुए ।
आयोजन ने स्थानीय समुदाय में सकारात्मक संदेश दिया और सभी वर्गों के बीच एकता का प्रतीक बना।
0 Response to "खेसारी लाल के जन्मदिन पर भंडारा का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें