अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संडेज आन साईकिल का आयोजन
जिला प्रशासन,पटना द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम
पटना, 08 मार्च। खेल विभाग, बिहार के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा रविवार (8 मार्च) को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वीमेंस वीक 2026 के तहत संडेज आन साईकिल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों,आंगनवाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सैकड़ों महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सप्ताह तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल पदाधिकारी श्री श्रीकान्त कुण्डलिक खंण्डेकर भा०प्र०से० उप विकास आयुक्त,पटना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया कार्निवल 2026 एवं फिट इंडिया वीमेंस वीक 2026 के अन्तर्गत यह आयोजन किया जा रहा है।
संडेज आन साईकिल की शुभारंभ ओम प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी, पटना और सोमेश्वर राव चव्हण प्रभारी एसटीसी, पटना ने युवा आवास, फ्रेज़र रोड़ से हरी झंडी दिखाकर किया,जो टाईम्स आफ इंडिया गोलम्बर, जे पी गोलम्बर, बिस्कोमान भवन, जिला पदाधिकारी, पटना आवास, आयुक्त पटना प्रमंडल कार्यालय, गोलघर, जे पी सेतू होते हुए दीघा गोलम्बर पर समाप्त हुई।
0 Response to "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संडेज आन साईकिल का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें