गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत 361 किसानों ने खरीदे यंत्र

गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत 361 किसानों ने खरीदे यंत्र


*- परमिट पर यंत्र खरीदने की अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित*
*- पांचवे रेंडमाईजेशन में राज्य के 466 गन्ना किसान हुए थे चयनित*

*पटना, 13 मार्च।* गन्ना यंत्रिकरण योजना के तहत जारी परमिट के आधार पर राज्य के 361 किसानों ने विभिन्न प्रकार के यंत्रों की खरीद की है। इसको देखते हुए गन्ना उद्योग विभाग ने परमिट पर यंत्र खरीदने के लिए 19 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित किया है।
विदित हो कि राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को अनुदान पर यंत्र मुहैया कराने के लिए गन्ना यंत्रीकरण योजना शुरू किया है, जिसमें खेत की तैयारी से लेकर फसल की कटाई तक के लिए आधुनिक गन्ना यंत्र अनुदानित दर पर उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। इस योजना के तहत गन्ना किसानों को 50 से 60 फीसदी तक अनुदान दिया जाता है। बताया जाता है कि पांचवे रेंडमाइजेशन के तहत राज्य के 466 गन्ना किसानों का चयन किया गया था और उन्हें यंत्र खरीदने के लिए विभाग ने परमिट दिया है। इस परमिट पर राज्य के 361 किसानों ने विभिन्न प्रकार के गन्ना यंत्रों की खरीद किए हैं। शेष बचे किसानों के लिए गन्ना उद्योग विभाग ने परमिट के आधार पर यंत्र खरीदने के लिए 19 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित किया है। इसके बाद यह परमिट स्वतः निरस्त हो जाएगी। विभाग ने कहा है कि स्वीकृति पत्र के आधार पर चयनित किसान सुमेक पोर्टल पर सुचीबद्ध यंत्र विक्रेताओं को पूरी राशि का भुगतान कर यंत्र क्रय कर सकते हैं। खरीदे गए यंत्रों की जांच के बाद अनुदान की राशि संबंधित गन्ना किसानों के बैंक खाता में भेज दिया जाएगा।

0 Response to "गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत 361 किसानों ने खरीदे यंत्र"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article