मद्यनिषेध टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिवान एवं बांका जिले में बड़ी कार्रवाई की गई
मद्यनिषेध टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिवान एवं बांका जिले में बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई तथा तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
सिवान जिले में की गई दो अलग-अलग छापेमारी में कुल 4,762 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। दोनों छापेमारी के दौरान अभियुक्त रविंद्र राय एवं पशुपतिनाथ साहनी (राजस्थान निवासी) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, बांका जिले में मद्यनिषेध टीम द्वारा भलजोर चेकपोस्ट पर की गई छापेमारी में 01 टैंकर से 6,188.4 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
इसके अतिरिक्त, मद्यनिषेध थाना, कटोरिया (बांका) अन्तर्गत दर्दमारा चेकपोस्ट पर की गई एक अन्य कार्रवाई में महिंद्रा बोलेरो पिकअप से 120 कार्टून/पेटी में कुल 2,880 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 1,080.000 लीटर है। इस छापेमारी में एक तस्कर (चालक) को गिरफ्तार किया गया। उक्त जब्त प्रदर्श एवं वाहन चालक/स्वामी के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
0 Response to "मद्यनिषेध टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिवान एवं बांका जिले में बड़ी कार्रवाई की गई"
एक टिप्पणी भेजें