आर्थिक कूटनीति से टैरिफ घटा कर भारत ने वैश्विक विजय हासिल की :- संजीव कुमार मिश्र
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार
मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व
के कारण मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ
घटकर अठारह प्रतिशत हुआ है । इसके बाद से भारत की वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था पूर्ण रूप से मजबूत हुई है । अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ भारतीय प्रधानमंत्री की सफल वार्ता के बाद देश के उत्पादों पर टैरिफ कम होने से बिहार समेत पूरे भारत के उद्यमी उत्साहित हैं ।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सभी कुमार मिश्र ने कहा की इस फैसले के बाद भारतीय उत्पाद को केवल नई गति ही नहीं मिलेगी, बल्कि वोकल फॉर लोकल के संकल्प को
वैश्विक पहचान मिलेगी । आर्थिक रूप से वैश्विक विजय प्राप्त करने पर भारत की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का आभार व्यक्त करती है ।
0 Response to "आर्थिक कूटनीति से टैरिफ घटा कर भारत ने वैश्विक विजय हासिल की :- संजीव कुमार मिश्र "
एक टिप्पणी भेजें