दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन ने किया "सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन"
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना,
राजधानी पटना के एजी कॉलोनी स्थित आर सी सेंट्रल स्कूल में शनिवार, 7 फरवरी 2026 को दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन के तत्वावधान में दो घंटे का सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं सरल परिचय से हुई, जिसमें बच्चों को आसान भाषा में सड़क की उपयोगिता और सुरक्षित रहने के महत्व के बारे में समझाया गया। इसके बाद छात्रों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई, जिसमें ट्रैफिक नियमों का पालन करने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, मोबाइल का प्रयोग न करने, हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए ट्रैफिक सिग्नल गेम का आयोजन किया गया, जिसमें रेड, येलो और ग्रीन सिग्नल के माध्यम से खेल-खेल में यातायात नियम सिखाए गए। साथ ही पोस्टर व पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता, यातायात संकेत पहचान गतिविधि, रंग भरो प्रतियोगिता (प्राइमरी वर्ग) तथा सड़क सुरक्षा क्विज का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विषय “सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन”, “आज सावधानी, कल खुशहाली”, हेलमेट का महत्व और स्कूल जाते समय सुरक्षा जैसे रहे।
अतिरिक्त गतिविधियों में ट्रैफिक साइन कार्ड पहचान, सही-गलत खेल और हेलमेट पहनने का डेमो बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के अंत में सक्रिय प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा कुछ छात्रों को “सड़क सुरक्षा एंबेसडर” की उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन के निदेशक डॉ. राकेश दत्त मिश्र, अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष डॉ. ऋचा दुबे, कोषाध्यक्ष प्रेम सागर पाण्डेय सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र तथा शिक्षकगण राजकुमार दूबे, शिव कुमार साहू, सविता कुमारी, ज्योति कुमारी, अमृता सिन्हा, निशा कुमारी, काजल कुमारी, दीक्षा कुमारी, रामविनय सिंह, नरेश प्रसाद, राकेश कुमार, चंचला कुमारी, धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु एवं अन्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना था, जिसमें फाउंडेशन और विद्यालय परिवार पूरी तरह सफल रहा।
-----------
0 Response to "दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन ने किया "सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन""
एक टिप्पणी भेजें