मां नर देवी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का सफल आयोजन

मां नर देवी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का सफल आयोजन

पटना, 28 फरवरी 2026
मां नर देवी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में शनिवार, 28 फरवरी 2026 को होली मिलन समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह रंगारंग कार्यक्रम लेवल अप रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट हॉल, हनुमान नगर, कंकड़बाग में संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री संजय गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में नेत्रवेदम आंख अस्पताल के निदेशक डॉ. साबिताभ, वार्ड 45 के वार्ड पार्षद राजेश जी, जदयू प्रदेश महासचिव श्री कमल नोपानी, समीर परिमल डिप्टी कमिश्नर जीएसटी तथा बाबा बलराम आध्यात्मिक मंच के अध्यक्ष सौरभ सिंह उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात पारंपरिक लोकगीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और होली के मधुर गीतों ने वातावरण को उत्साह, उमंग और रंगों से सराबोर कर दिया। गुलाल की रंगीन छटा और संगीत की मधुर धुनों ने उपस्थित जनसमूह को एक सूत्र में बांध दिया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने होली के सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं।

आयोजन की सफलता में समिति के सदस्यों — नीरज सिन्हा, जयंती सिन्हा, सत्यजीत मिश्रा, आदित्य झा, राज रंजन गिरि, अशोक जी, साहिल जी, संतोष जी एवं दीपक जी — का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर सत्यजीत मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने मुख्य अतिथियों के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। आयोजन समिति की सक्रिय सहभागिता और उत्कृष्ट समन्वय से यह समारोह अत्यंत सफल और यादगार बना।
यह होली मिलन समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों और आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायक अवसर सिद्ध हुआ, जिसने उपस्थित सभी लोगों के हृदय में आनंद और अपनत्व के रंग भर दिए।

0 Response to "मां नर देवी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का सफल आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article