सत्ता में बैठे हुए लोग बाबा साहब के संविधान को खत्म करने की साजिश में लगे हुए हैं, हमें इसके खिलाफ सजग रहना होगा : तेजस्वी प्रसाद यादव

सत्ता में बैठे हुए लोग बाबा साहब के संविधान को खत्म करने की साजिश में लगे हुए हैं, हमें इसके खिलाफ सजग रहना होगा : तेजस्वी प्रसाद यादव

पटना 22 फरवरी, 2026
आज रविदास चेतना मंच के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरू रविदास जी का राज्य स्तरीय 649 वाँ जंयती समारोह मिलर हाई स्कूल मैदान, पटना में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्री शिवचंद्र राम ने की, जबकि संचालन विधायक श्री सूबेदार दास ने की और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र राम ने की।  
        इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार पूर्वक अपनी बातें रखी। नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शिवचंद्र राम सहित रविदास चेतना मंच के सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर  कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
     इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि राजद ने हमेशा अपने पुरखों को सम्मान दिया। और लालू जी ने पुरखों के विचारों के आधार पर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया। जबकि आज भाजपा के लोग गोडसे और गोवलकर की नीतियों पर चलकर समाज में नफरत बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, और देश को कमजोर करने वाले कार्यों में लगे हुए हैं। बाबा साहब के संविधान को कमजोर करने वाली कार्रवाई की जा रही है। इसके खिलाफ हमें सजग रहना होगा।
    इन्होंने आगे कहा कि हम लोगों ने जातीय आधारित गणना कराकर 65 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर सभी के साथ न्याय किया, लेकिन महागठबंधन सरकार के बदलते ही डबल इंजन सरकार  ने आरक्षण को फंसाने का कार्य किया। जहां महागठबंधन सरकार ने 65 प्रतिशत आरक्षण को नवमीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए  महागठबंधन सरकार ने  बिहार कैबिनेट से प्रस्ताव भेजा था, लेकिन भाजपा ने इस पर पेंच फंसा दिया ।और आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का कार्य किया। इन्होंने कहा कि 65 प्रतिशत आरक्षण  को आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसा कर भाजपा और नीतीश सरकार ने लगभग 16 प्रतिशत आरक्षण लोगों को वंचित रखा है। जिससे लगभग पच्चास हजार लोगों को नौकरियों से वंचित रखा गया है। बढ़े हुए आरक्षण का जो लाभ मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पा रहा है।    
        तेजस्वी ने आगे कहा कि भाजपा “आरक्षण खोर और आरक्षण चोर है“ डबल इंजन सरकार ने 16 प्रतिशत आरक्षण से शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अति पिछड़ो, दलितों और आदिवासियों को  आरक्षण से वंचित रखा है।
        इन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी, रविदास जी और कबीर जी के विचारों को स्कूलों के सिलेबस में शामिल करवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जायेगा। और इसके लिए सदन के अंदर और बाहर आवाज़ बुलंद की जायेगी।
       
इन्होंने आगे कहा कि रविदास चेतना मंच के नेता शिवचन्द्र राम ने पन्द्रह सूत्री मांग पत्र दी गई है, उसको लागू करवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जायेगा।
इन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल रविदास जी, कबीर जी, अंबेडकर जी, महात्मा गांधी जी, राममनोहर लोहिया जी, कर्पूरी जी, जगदेव प्रसाद जी, मौलाना अबुल कलाम आजाद जी और दूसरे महापुरुषों के प्रति सम्मान का भाव रखती है। इसीलिए राष्ट्रीय जनता दल के सभी होर्डिंग और पोस्टर में महापुरुषों का फोटो देकर उनके प्रति राजद द्वारा सम्मान प्रकट किया जाता है। हम सभी  अपने पुरखों की विरासत के लिए संघर्ष और आंदोलन करें, जिससे कि समाज में सभी का बेहतरी हो सके। हमने हमेशा रविदास समाज के राजनीतिक और सामाजिक तथा आर्थिक उन्नति के प्रति कार्य किया है और आगे भी कार्य करते रहेंगे। इन्होंने आगे कहा कि बिहार में गरीबों, शोषितों, ठेला वाले, सब्जी वाले के घरों और दुकानों को उजाड़ा जा रहा है। ये लोग जो सत्ता में बैठे हुए हैं, ये जालसाज, ठग और झूठ बोलने वाले लोग हैं और इनकी नीति गरीब विरोधी और वंचित विरोधी है। बिहार में शराबबंदी अभियान पूरी तरह से विफल है। सरकार के स्तर से माफियाओं को संरक्षित किया जा रहा है। बिहार में न तो महिलायें सुरक्षित हैं और न ही आमजन। अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सत्ता के माध्यम से अपराधियों को फलने-फुलने का मौका मिल रहा है, जिसकारण अपराध करने वाले गिरफतार नहीं हो रहे हैं। सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है और सरकार कहीं दिख नहीं रही है।
    समारोह को संबोधित करते हुए रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्री शिवचन्द्र राम ने कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के विचारों और वाणी को जन-जन तक पहुँचाने एवं उनके पद चिन्हों पर चलकर ही समाज में फैली कुरूतियों तथा गैर बराबरी को समाप्त किया जा सकता है।समारोह मे आए बिहार भर के लोगो ने संकल्प लिया कि आधी रोटी खाएंगे, बेटा-बेटी को पढ़ाएंगे। आधी रोटी खाएंगे, नशामुक्त समाज बनाएंगे। आधी रोटी खाएंगे, अंधविश्वास दूर भगाएंगे।
   समारोह में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम एवं मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न देने की मांग की गई। साथ ही बिहार विधानसभा परिसर में भीमराव अंबेडकर जी और रविदास जी की आदम कद प्रतिमा लगाए जाने की मांग की।
      इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री श्री सुरेंद्र राम, श्री आलोक कुमार मेहता, पूर्व विधायक श्री लालबाबू राम, दिनेश राम, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रमोद कुमार सिन्हा, श्री मिश्रीलाल राम, प्रदेश महासचिव डॉ0 श्रीनिवास सिंह, श्री संतराम, श्री जोगिंदर राम, श्रीमती आरती देवी, श्री शैलेंद्र कुमार दास, बलदेव राम, डॉ0 रंधीर राम, बबीता दास, अरविन्द राम, डोमन दास, शिवनारायण राम, फुदेना रविदास, वीर बहादुर राम, महावीर राम, गोल्डन अम्बेदकर, शिवेन्द्र कुमार तांती, ओमप्रकाश चौटाला, विकास राव, दशरथ राम, नरेश रविदास, सीता देवी, अशर्फी दास, सुरेन्द्र राम, नीतु दास, अफरोज आलम, बिंदन यादव, श्री उपेंद्र चंद्रवंशी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

0 Response to "सत्ता में बैठे हुए लोग बाबा साहब के संविधान को खत्म करने की साजिश में लगे हुए हैं, हमें इसके खिलाफ सजग रहना होगा : तेजस्वी प्रसाद यादव"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article