भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस वक्तव्य।
कांग्रेस तथा वामपंथियों की सुनयोजित साजिश,
जेएनयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी तथा अपमानजनक नारे राष्ट्रविरोधी।
पटना, 07 जनवरी 2026
जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारों का गुंजना और उस पर समूचे विपक्ष—विशेषकर कांग्रेस व वामपंथी दलों—की सुनियोजित चुप्पी अब केवल राजनीतिक कायरता नहीं, बल्कि खुला राष्ट्रद्रोही आचरण बन चुकी है। यह मौन संयोग नहीं है, यह साजिश है। यह वही मानसिकता है जो भारत की एकता, अखंडता और संविधान की आत्मा को भीतर से खोखला करना चाहती है।
कांग्रेस और वामपंथियों की सह पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की जा रही अभद्र, गाली-गलौज और अपमानजनक टिप्पणियां करोड़ों भारतीयों के जनादेश पर सीधा हमला हैं। यह किसी व्यक्ति का नहीं, भारत के लोकतंत्र का अपमान है। जो लोग चुनाव हारने के बाद भी जनता के फैसले को स्वीकार नहीं कर पाते, वही लोग आज विश्वविद्यालयों को राष्ट्र विरोध का अड्डा बना चुके हैं।
इससे भी अधिक घृणित और अमानवीय चेहरा तब सामने आता है जब बांग्लादेश में हिन्दुओं की खुलेआम हत्या, मंदिरों को जलाना, महिलाओं पर अत्याचार और सामूहिक हिंसा हो रही है—और तथाकथित सेक्युलर विपक्ष पूरी तरह मौन है। यह मौन चीख-चीख कर बता रहा है कि इनके लिए मानवाधिकार, अल्पसंख्यक और संवेदना केवल वोट बैंक तक सीमित हैं। हिन्दू मरे तो कोई बयान नहीं, कोई आक्रोश नहीं, कोई शर्म नहीं।
देश आज सीधा आज जानना चाह रहा है, क्या जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारे लगाना विपक्ष के लिए स्वीकार्य है? क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग इनकी राजनीतिक संस्कृति है? क्या बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या पर चुप रहना इनकी विदेश नीति है?
अब तस्वीर पूरी तरह साफ है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की नीति हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी और तुष्टिकरण से प्रेरित है। यह वही लोग हैं जो देश के भीतर अराजकता फैलाना चाहते हैं और बाहर भारत की छवि को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
भारत की जनता अब भ्रम में नहीं है। जो राष्ट्र के साथ खड़ा है, वह पहचाना जाएगा; और जो राष्ट्र के खिलाफ साजिश करेगा, उसे लोकतंत्र के माध्यम से राजनीतिक रूप से समाप्त किया जाएगा।
राष्ट्र झुकेगा नहीं, राष्ट्र बंटेगा नहीं, और राष्ट्र विरोधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
0 Response to "भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस वक्तव्य।"
एक टिप्पणी भेजें