24 जनवरी को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भव्य तरीके से मनाई जाएगी कर्पूरी ठाकुर जयंती

24 जनवरी को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भव्य तरीके से मनाई जाएगी कर्पूरी ठाकुर जयंती


‎*जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्री भी होंगे शामिल: संजय खंडेलिया*
‎पटना, 23 जनवरी। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती 24 जनवरी को बिहार भाजपा प्रदेश मुख्यालय में धूमधाम और भव्य तरीके से मनाई जाएगी।  
‎भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और इस कार्यक्रम के संयोजक संजय खंडेलिया ने आज बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। इस समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी जोर-शोर से जुटे हुए हैं।
‎उन्होंने बताया कि इस समारोह में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री, मंत्री और पार्टी के बड़े नेता भी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।  
‎इस समारोह में जननायक कर्पूरी ठाकुर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प याद किया जाएगा तथा उनके कृतित्व की चर्चा की जाएगी। इस आयोजन को लेकर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ और ओबीसी मोर्चा द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है।  
‎उन्होंने कहा कि जयंती समारोह के माध्यम से जननायक कर्पूरी ठाकुर को न केवल याद किया जाएगा बल्कि उनके सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान से जुड़े विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।  
‎कार्यक्रम के संयोजक संजय खंडेलिया ने कहा कि आज केंद्र की सरकार हो या बिहार की एनडीए सरकार, जननायक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।  

0 Response to "24 जनवरी को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भव्य तरीके से मनाई जाएगी कर्पूरी ठाकुर जयंती"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article