सैमसंग कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2026 में द फर्स्ट लुक इवेंट में पेश करेगा अपना डिवाइस एक्सपीरिएंस विज़न

सैमसंग कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2026 में द फर्स्ट लुक इवेंट में पेश करेगा अपना डिवाइस एक्सपीरिएंस विज़न

पटना 4 दिसंबर 2025: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स 4 जनवरी को शाम 7:00 बजे PST (5 जनवरी को सुबह 8:30 बजे IST) लास वेगास स्थित विन होटल के लाटौर बॉलरूम में द फर्स्ट लुक इवेंट की मेजबानी करेगा। कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2026—जो दुनिया का सबसे बड़ा आईटी और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स शो है—की शुरुआत से दो दिन पहले होने वाले इस इवेंट में कंपनी 2026 के लिए अपने डिवाइस एक्सपीरिएंस डिविजन का विज़न और नए एआई-संचालित कस्टमर अनुभवों का अनावरण करेगी।

डिवाइस एक्सपीरिएंस (DX) डिविजन के सीईओ और प्रमुख टीएम रोह द फर्स्ट लुक के मुख्य वक्ता होंगे। विज़ुअल डिस्प्ले बिज़नेस के प्रेसिडेंट और प्रमुख एसडब्ल्यू योंग, और डिजिटल अप्लायंसेज़ बिज़नेस के एक्ज़िक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और प्रमुख चोलगी किम भी आगामी वर्ष के लिए अपने-अपने बिज़नेस दिशाओं को साझा करने के लिए मंच पर उपस्थित रहेंगे।

यह इवेंट सैमसंग न्यूज़रूम, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, और कंपनी की FAST (फ्री, विज्ञापन-समर्थित टीवी स्ट्रीमिंग) सेवा सैमसंग टीवी प्लस पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा, सैमसंग के कई अन्य इवेंट्स और प्रदर्शनियां 7 जनवरी तक विन लास वेगास में स्थित कंपनी के एक्सक्लूसिव एग्ज़िबिशन स्पेस में आयोजित की जाएंगी।

0 Response to "सैमसंग कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2026 में द फर्स्ट लुक इवेंट में पेश करेगा अपना डिवाइस एक्सपीरिएंस विज़न"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article