"ग्रामीण भारत महोत्सव बिहार 2025° का उद्घाटन

"ग्रामीण भारत महोत्सव बिहार 2025° का उद्घाटन

आज, दिनांक 19 दिसंबर 2025 को नाबार्ड, बिहार द्वारा गांधी मैदान, पटना में आयोजित 28 दिसंबर 2025 तक चलने वाले "ग्रामीण भारत महोत्सव बिहार 2025 का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि ने अन्य गणमान्यों के साथ स्टालों का भ्रमण कर महोत्सव में देश के 16 राज्यों से आए शिल्पकारों द्वारा लगाए गए उत्पादों की प्रदर्शिनी का अवलोकन किया।

इस अवसर पर नाबार्ड की महाप्रबन्धक श्रीमती अनामिका ने इस महोत्सव का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि नाबार्ड, ग्रामीण शिल्पकारों, कृषकों और उद्यमियों को सहयोग करते हुए उनके उत्पादों को बाजार प्रदान करने के उद्देश्य से इस तरह का आयोजन करता रहा है। यह राष्ट्रीय स्तर की इस प्रदर्शनी-सह-बिक्री का दूसरा चरण है जो गांधी मैदान, पटना में 19 से 28 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है और इसमें देश भर के श्रेष्ठ हथकरघा, रेशम, हस्तशिल्प और जैविक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
अपने उद्घाटन सम्बोधन में नाबार्ड, बिहार के मुख्य महाप्रबंधक श्री गौतम कुमार सिंह ने उल्लेख किया कि महोत्सव न केवल नाबार्ड समर्थित स्वयं सहायता समूहों (SHGs), कारीगरों, उत्पादक संगठनों (FPOs), भौगोलिक संकेतों आदि को अपने उत्पादों को प्रदर्शित और बेचने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि ऐसे मंच का उपयोग इनके प्रत्यक्ष बाजार तक पहुंच, थोक और दोहराए जाने वाले मांग प्राप्त करने का अवसर, उत्पाद सुधार के लिए ग्राहकों की प्रतिक्रिया प्राप्त करने, बाजार रुझानों और उपभोक्ताओं की प्राथमिकताओं को जानने, डिज़ाइन नवाचार और उत्पाद विविधीकरण, बेहतर वित्तीय और डिजिटल साक्षरता, उद्यमिता कौशल का विकास, विकास एजेंसियों के साथ समन्वय आदि के लिए करने का अवसर भी प्रदान करता है। इसी क्रम में ग्रामीण भारत महोत्सव बिहार 2025 में देश के 16 राज्यों के उत्पादों की एक शानदार श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है, जिनमें प्रत्येक अपने क्षेत्र की पहचान और निर्माताओं की कला को समेटे हुए है।

अपने सम्बोधन में डॉ प्रमोद कुमार, माननीय मंत्री, सहकारिता सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार ने नाबार्ड के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों को एक बाजार तो उपलब्ध करता ही है साथ ही साथ यह इस उद्यमियो को अपने उद्यम के प्रति आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।
समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य में बिस्कोमान के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह, बिहार राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री रमेश चन्द्र चौबे, निबंधक, सहयोग समितियाँ, बिहार श्री रजनीश कुमार सिंह, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक श्री रवीद्र कुमार श्रीवास्तव, बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष श्री मुकुल सहाय, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक भी शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि नाबार्ड गांधी मैदान, पटना में 19 से 28 दिसंबर 2024 तक ग्रामीण भारत महोत्सव बिहार 2025 का आयोजन कर रहा है जिसमें देश के 16 राज्यों के उत्पादों की एक शानदार श्रृंखला प्रदर्शित हैं और ये बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। महोत्सव के प्रमुख आकर्षण चंदेरी साड़ियों, हिमाचल प्रदेश से ऊनी वस्त्र, केरल की नेटिपटम कला, बनारसी साड़ी, भागलपुर की तसर रेशम, मधुबनी चित्रकला, पेदाना कलमकारी कला, लखनऊ की चिकन कढ़ाई, कश्मीर की पश्मीना, मिथिला मखाना, जोधपुर के बांधेज़ वस्त्र, असम सिल्क, जयपुरी रजाई, ब्लू मीनाकारी के काम, टीकमगढ़ के पीतल के बर्तन, मिट्टी और बांस के उत्पाद, कई भौगोलिक संकेत प्राप्त उत्पाद और अन्य ग्रामीण उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। आगंतुक बिहार के प्रामाणिक भोजन और व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं। यह महोत्सव अगले 10 दिनों के लिए अर्थात 28 दिसंबर 2025 तक गांधी मैदान, पटना (सेट नंबर 10 के पास) में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे वा चुलेगा इसमें प्रवेश निशुल्क है।

0 Response to ""ग्रामीण भारत महोत्सव बिहार 2025° का उद्घाटन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article