बालक वॉलीबॉल में भोजपुर की टीम ने दोहरा खिताब जीता

बालक वॉलीबॉल में भोजपुर की टीम ने दोहरा खिताब जीता

 टेबुल टेनिस एवं बैडमिंटन में पटना  के खिलाड़ियों का दबदबा
पटना प्रमंडलस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का तीसरा दिन

पटना, 16 अक्टूबर। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में  जिला प्रशासन, पटना द्वारा पटना प्रमण्डल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के बालक वॉलीबॉल में भोजपुर ने दोहरा खिताब अपने नाम किया।  बालिका टेबुल टेनिस स्पर्धा में पटना जिला के खिलाड़ियों का जलवा रहा। विजेता, उपविजेता व तीसरे स्थान के सभी खिताब पटना की झोली में गए। वहीं बालिका बैडमिंटन स्पर्धा में पटना जिला की लड़कियों का वर्चस्व रहा।
गुरुवार को संपन्न हुई विभिन्न खेल एवं स्पर्धाओं के विजेताओं को रविन्द्र नाथ चौधरी कार्यकारी निदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।

टेबुल टेनिस 
बालिका अंडर-14 का खिताब पटना की नुपूर बनर्जी ने पटना की अभिनंदिता झा को 3-0 से हरा कर जीता। पटना की एैसनी आनंद ने पटना की सानवी साह को 3-0 से हरा कर तीसरा स्थान हासिल किया। 
बालिका अंडर-17 का खिताब पटना की कुमारी अनन्या ने पटना की नाव्या लक्ष्मी को 3-0 से हरा कर जीता। तीसरे स्थान के मुकाबले में पटना की अंशिका प्रसाद ने पटना की जानवी रंजन को 3-1 से हराया। 

बालिका अंडर-19 में पटना राहव ने पटना की रिया अम्बष्ठ को 3-1 से हरा कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पटना की माही गुप्ता ने पटना की ही श्रनया सिंह को 3-0 से हरा कर तीसरा स्थान हासिल किया। 
वॉलीबॉल
वॉलीबॉल बालक अंडर-19 का खिताब भोजपुर ने जीता। भोजपुर ने बक्सर को 2-0 से हराया। इसके पहले के मैचों में कैमूर ने रोहतास को 2-0, भोजपुर ने नालंदा को 2-0, बक्सर ने कैमूर को 2-1, भोजपुर ने पटना को 2-0, भोजपुर ने बक्सर को 2-0 से हराया। 
वॉलीबॉल बालक अडर-17 : भोजपुर ने कैमूर को 2-0 से हरा कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके पहले के मुकाबलों में कैमूर ने रोहतास को 2-1, भोजपुर ने नालंदा को 2-1, कैमूर ने बक्सर को 2-0, भोजपुर ने पटना को 2-0, भोजपुर ने कैमूर को 2-0 से हराया। 

वॉलीबॉल बालक अंडर-14 में पटना ने कैमूर को 2-0 से हरा कर खिताब अपनी झोली में डाला। इसके पहले के मैचों में कैमूर ने रोहतास को 2-0,भोजपुर ने नालंदा को 2-0,कैमूर ने बक्सर को 2-0, पटना ने भोजपुर को 2-0, पटना के कैमूर को 2-0 से हराया। 

तलवार बाजी
बालक अंडर-14 ईपी: स्वर्ण-मुकुल कुमार,रजत-कृष्णा कुमार, कांस्य-अंश खान 
बालिका अंडर-14 ईपी : स्वर्ण-शेफाली रानी, रजत-खुशी कुमारी, कांस्य-अर्पिता कुमारी। 
बालक अंडर-14 फॉयल : स्वर्ण-उज्जवल राज, रजत-आयुष, कांस्य-आर्यन। 
बालिका अंडर-14 फॉयल-स्वर्ण-रश्मि कुमारी, रजत-आशी
बालक अंडर-14 सेब्रे : स्वर्ण-रितिक कुमार  राज, रजत-पीयूष कुमार, कांस्य-सतीश कुमार। 
बालिका अंडर-14 सेब्रे :  स्वर्ण-तेजस्विनी कुमारी, रजत-अक्षरा कुमारी, कांस्य-अनोखी राज। 
बालक अंडर-19 ईपी : स्वर्ण-अखिलेश कुमार, रजत-सन्नी कुमार, कांस्य-प्रिंस कुमार। 
बालिका अंडर-19 ईपी : स्वर्ण-श्रेयसी सिन्हा, रजत-काजल कुमारी। 
बालक अंडर-19 फॉउल-स्वर्ण-मनीष कुमार, रजत-अभिषेक राज, कांस्य-आदित्य। 
बालक अंडर-19 सेब्रे : स्वर्ण-धीरज कुमार, रजत-बिन्नी कुमार, कांस्य-आदर्श कुमार।
बालिका अंडर-19 सेब्रे : स्वर्ण-खुशी कुमारी, रजत-मायावती कुमारी। 
बालक अंडर-17 ईपी : स्वर्ण-शौर्य राज, रजत-विशाल कुमार, कांस्य-आसिक कुमार। 
बालिका अंडर-17 ईपी : स्वर्ण-अंशु शर्मा, रजत-रेशम कुमारी। 
बालक अंडर-17 फाउल : स्वर्ण-युवराज, रजत-आयुष राज, कांस्य-अक्षत नारायण। 
बालिका अंडर-17 फाउल : स्वर्ण-समना कुमारी, रजत-निशु कुमारी, कांस्य-सिद्धि कृष्णा। 
बालक अंडर-17 सेब्रे- स्वर्ण-तीर्थ शरण, रजत-बिट्टू कुमार। 
बालिका अंडर-17 सेब्रे-स्वर्ण-सपना कुमारी। 

बैडमिंटन
बालिका अंडर-14 में पटना की तानवी आर्या ने अपने ही जिला की गार्गी आर्या को 15-5, 15-19 से हरा कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पटना की आद्या भूषण ने कैमूर की मानवी को 15-4, 15-9 से हरा कर तीसरा स्थान हासिल किया। 

बालिका अंडर-17 का खिताब पटना की अनिका सिंह ने जीतीं। फाइनल में अनिका सिंह ने पटना की ही कल्पना कुमारी को 15-13,15-7 से हराया। तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में पटना की अवनी सिंह ने भोजपुर की उड़ीसा को 15-4, 15-8 से हराया। 
बालिका अंडर-19 का खिताब कैमूर की गरिमा श्री ने अपने नाम किया। फाइनल में गरिमा श्री ने पटना की अनन्या कुमारी को 15-13, 15-11 से मात दी। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पटना की ईशा कुमारी ने पटना की रश्मि प्रकाश को 15-6, 15-10 से मात दी।

0 Response to "बालक वॉलीबॉल में भोजपुर की टीम ने दोहरा खिताब जीता"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article