मुंगेरी लाल की तरह हसीन सपने देख रहे हैं लालू -  उमेश सिंह कुशवाहा

मुंगेरी लाल की तरह हसीन सपने देख रहे हैं लालू - उमेश सिंह कुशवाहा

पटना 07 अक्टूबर 2025

       बिहार जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मुंगेरी लाल की तरह हसीन सपने देख रहे हैं, जो कभी हकीकत में बदलने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बिहार अब उस दौर में लौटना नहीं चाहता, जब अपराधियों को सत्ता का खुला संरक्षण प्राप्त था, अराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर था, और शासन पूरा तंत्र पूरी तरह से पंगु बन चुका था। लालू-राबड़ी का 15 वर्षों का शासन बिहार के इतिहास का सबसे काला अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा।

      श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने आगे कहा कि जिन्होंने अपने शासनकाल में बिहार को विनाश के गड्ढे में धकेलकर केवल परिवारवाद को प्राथमिकता दी, उन्हें आज राज्य की तेज प्रगति रास नहीं आ रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। यही कारण है कि विकास-विरोधी और भ्रष्टाचार में लिप्त लालू परिवार की बेचैनी लगातार बढती जा रही है।

         प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 14 नवंबर को विकासवादी ताकतों की जीत और विनाशवादी ताकतों की हार निश्चित है। बिहार की जनता अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाली और राज्य के सतत विकास के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ रही है। यह चुनाव विकसित बिहार के सपनों को साकार करने वाला होगा और केंद्र एवं राज्य में एनडीए की डबल इंजन सरकार 14 करोड़ बिहारवासियों के लिए स्वर्णिम संयोग साबित होगी।


                         

0 Response to "मुंगेरी लाल की तरह हसीन सपने देख रहे हैं लालू - उमेश सिंह कुशवाहा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article