संस्कृत दिवस समारोह में पहुंचे भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, कहा - संस्कृत भाषा को उचित सम्मान मिलना चाहिए

संस्कृत दिवस समारोह में पहुंचे भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, कहा - संस्कृत भाषा को उचित सम्मान मिलना चाहिए

*संस्कृत शिक्षा के विकास को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी भाजपा: डॉ. दिलीप जायसवाल*

*बिहार सरकार संस्कृत विद्यालयों में आधारभूत संरचना की उचित व्यवस्था के लिए दृढ़संकल्पित : डॉ. दिलीप जायसवाल*


 
पटना, 12 अगस्त। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा रवींद्र भवन में आयोजित संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वेबसाइट, पोर्टल का भी शुभारम्भ किया गया और प्रधानाध्यापक की कार्यशाला आयोजित की गई। 
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.  दिलीप जायसवाल ने उपस्थित लोगों को  संबोधित करते हुए लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि भाजपा संस्कृत शिक्षा और संस्कृत विद्यालय के विकास के लिए पुरजोर कोशिश करेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो चुनावी घोषणा पत्र में भी इसे शामिल किया जाएगा। 

उन्होंने आगे बिहार संस्कृत बोर्ड का अध्यक्ष मृत्युंजय झा को बनाए जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि सरकार ने इस पद के लिए बड़े सुयोग्य व्यक्ति का चयन किया है।

 डॉ. जायसवाल ने कहा कि बड़े कम समय में ही इन्होंने बोर्ड को आगे बढ़ाने का काम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार संस्कृत विद्यालयों में आधारभूत संरचना को उचित व्यवस्था के लिए दृढ़संकल्पित है। 

उन्होंने कहा कि संस्कृत के बिना पूजा पाठ संभव नहीं है। संस्कृत के बिना हम सनातन धर्म की परिपूर्णता की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।  उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा को उचित सम्मान मिलना चाहिए और सरकार इस क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रही है। सही अर्थों में कहे तो सरकार ईमानदारी के साथ इस ओर प्रयास कर रही है। 
इस मौके पर बिहार संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने लोगों को संबोधित किया। 

इस मौके पर मंगल पाण्डेय , एस सिद्धार्थ, संस्कृत विद्यालय के कुलपति लक्ष्मी निवास पांडे , दुर्गेश कुमार राय, चंद्रकिशोर कुमार, धनेश्वर कुशवाहा, अनुरंजन झा, निवेदिता , रामप्रीत पासवान , चन्द्रांशु मिश्रा उपस्थित रहे।

0 Response to "संस्कृत दिवस समारोह में पहुंचे भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, कहा - संस्कृत भाषा को उचित सम्मान मिलना चाहिए"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article